एक्सप्लोरर

अयोध्या: रामलला के खाते से 6 लाख का फर्जीवाड़ा, पुलिस को चेक क्लोनिंग का शक

रामलला के खाते से धोखाधड़ी करते हुये छह लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिये गये. पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच के बाद महाराष्ट्र के चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

अयोध्या: रामलला के खाते से गबन किए गए 6 लाख रुपये के मामले में अयोध्या पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अयोध्या पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए महाराष्ट्र के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मास्टरमाइंड अभी फरार है. धोखाधड़ी करने वाला मास्टरमाइंड वाराणसी का रहने वाला है, जबकि वर्तमान में वह मुंबई में रह रहा था. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से 9 सितंबर 2020 को 6 लाख रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर करा लिए गए थे जिसका मुकदमा ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या कोतवाली में दर्ज कराया था.

खाते को सीज किया गया

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अयोध्या के डीआईजी दीपक कुमार ने बताया कि जिस खाते में रामलला का पैसा ट्रांसफर हुआ था, उस खाते को सीज करवा दिया गया है. मामले का मास्टर माइंड जो फरार चल रहा है उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. दीपक कुमार ने बताया कि चारों की गिरफ्तारी अयोध्या के ही राम की पैड़ी पर की गई. चारों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था जिसके बाद उन्होंने अपना जुर्म कुबूल किया और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जा रहा है.

चेक क्लोनिंग की आशंका

डीआईजी एसएसपी दीपक कुमार ने कहा कि चेक की क्लोनिंग का मामला है, इसकी जांच की जा रही है. बैंक के अधिकारी या कर्मचारी इस मामले में शामिल हैं, इस पर इंकार भी नहीं किया जा सकता. सभी पुलिस के रडार पर हैं. जनपद के एसपी इस मामले की जांच कर रहे हैं.

मास्टरमाइंड अभी भी फरार 

डीआईजी एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रस्ट के खाते में 9 लाख 86 हज़ार रुपये जमा थे, जिसमें 6 लाख रुपये की लिमिट लगाई गई थी, जिसे आरोपियों ने 2 लाख 50 हज़ार एक बार व दूसरी बार 3 लाख 50 हज़ार ट्रस्ट के खाते से पैसा ट्रांसफर करवाया गया. गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत महाबल शेट्टी फोर्ट मुंबई, विमल लल्ला ठाणे, शंकर सीता राम मुंबई व संजय तेजराज भी मुंबई का रहने वाला है. मास्टरमाइंड अभी फरार है उस की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें.

पर्यटन नगरी आगरा में इस साल नये साल के जश्न पर रहेंगी बंदिशें, 100 से ज्यादा लोग कार्यक्रम में नहीं हो सकेंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nuh News: नूंह मेडिकल कॉलेज की टंकी में मिले मरे हुए बंदर, MLA आफताब बोले- BJP सरकार की लापरवाही
नूंह मेडिकल कॉलेज की टंकी में मिले मरे हुए बंदर, MLA आफताब बोले- BJP सरकार की लापरवाही
कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मुख्य सचिव ने हरिद्वार में किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, मुख्य सचिव ने हरिद्वार में किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
महाराजगंज में प्रेमी युगल ने इंटरसिटी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
महाराजगंज में प्रेमी युगल ने इंटरसिटी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
यूपी: नोएडा के इन 14 गांवों में 7200 बीघे जमीन अधिग्रहित करेगी योगी सरकार, जानें- क्या है प्लान?
यूपी: नोएडा के इन 14 गांवों में 7200 बीघे जमीन अधिग्रहित करेगी योगी सरकार, जानें- क्या है प्लान?

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: पाकिस्तान नहीं रूस करेगा अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता? एक्शन में पुतिन, सऊदी प्रिंस MBS को लगाया फोन
PAK नहीं रूस करेगा US और ईरान के बीच मध्यस्थता? एक्शन में पुतिन, सऊदी प्रिंस MBS को लगाया फोन
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
अजय देवगन को काजोल ने अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, अक्षय कुमार ने 'सिंघम' को किया Kiss
अजय देवगन को काजोल ने अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, अक्षय कुमार ने 'सिंघम' को किया Kiss
क्या IPL में होगी नई टीम की एंट्री? BCCI के बड़े अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट
क्या IPL में होगी नई टीम की एंट्री? BCCI के बड़े अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Viral video: पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
Embed widget