एक्सप्लोरर

Ghazipur: गाजीपुर में मर्चेंट नेवी के जॉब के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

UP News: गाजीपुर में मर्चेंट नेवी की फर्जी तरीके से परीक्षा की आयोजित कराई जा रही थी. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही परीक्षा सामग्री भी जब्त की गई है.

Merchant Navy Job Fraud: गाजीपुर के एक विद्यालय में आज मर्चेंट नेवी की फर्जी तरीके से परीक्षा कराने का मामला सामने आया. जिसकी जानकारी के बाद पुलिस एक्टिव मोड में आई और जब परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो पता चला की पूरी परीक्षा ही फर्जी तरीके से आयोजित कराया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को अपने हिरासत में लिया और उससे संबंधित पेपर और परीक्षा की कॉपियां व अन्य डॉक्यूमेंट को सीज कर कार्रवाई करने में जुट गई है.

सदर कोतवाली के अंतर्गत गोरा बाजार इलाके में अल्टरनेट स्कूल में आज मर्चेंट नेवी की एक परीक्षा कराई जा रही थी. जिसमें कुल 230 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जो गाजीपुर, बलिया, बनारस सहित आसपास के जनपदों के शामिल थे. जिसकी जानकारी विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य के माध्यम से पुलिस को दी गई थी. क्योंकि पहले तो इन्हें मर्चेंट नेवी की परीक्षा बताई गई थी और बाद में जब यह लोग आज सुबह अभ्यर्थी पहुंचे उसके पहले उनके एडमिट कार्ड पर मोहर लगाते हुए देखे गए. जिससे इन लोगों को फर्जीवाड़े की जानकारी समझ में आई.

पुलिस ने जब्त की परीक्षा सामग्री
इसके बाद इन्होंने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दिया और कोतवाली पुलिस भी एसडीएम सदर सहित अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और जब जांच किया तब पता चला कि परीक्षा करने वाली संस्था फर्जी ऐप के माध्यम से पूरे देश में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के लिए वांट आमंत्रित किया था. बेरोजगार युवक रोजगार की तलाश में आवेदन किए थे जिसको लेकर आज परीक्षा कराई जानी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परीक्षा से संबंधित सभी कागजात को सीज किया और परीक्षा कराने आए दो युवक जो राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं. उन्हें अपने साथ लेकर कोतवाली गई. वहीं प्रबंधकों ने बताया कि परीक्षा करने वाली संस्था हरियाणा की है.

वही बातचीत के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि इस परीक्षा की जानकारी उनके विभाग को नहीं थी. जिला अधिकारी कार्यालय से इस परीक्षा की जानकारी हुई जिसके बाद वह हम मौके पर पहुंचे और पाया कि फर्जी तरीके से परीक्षा संपादित कराई जा रही है. जिसको लेकर उन्होंने विभागीय कार्रवाई करने के साथ ही इसकी सूचना जिलाधिकारी को दिया है.

आरोपियों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
अपर पुलिस अधीक्षक सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि फर्जी तरीके से परीक्षा कराई जाने की जानकारी हुई थी इसके बाद पुलिस ने करवाई किया और जब जांच किया तो मामला फर्जी वाले का निकाला. इसके बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. किस तरह से ये लोग फर्जी परीक्षा दिलाने का काम कर रहे थे. इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

ये भी पढ़ें: आलू की बुआई के लिए मौसम जल्द होगा अनुकूल, किसानों को एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget