एक्सप्लोरर

5 बच्चों की मां को भी अफसरों ने बना दिया योजना का पात्र, कन्या सुमंगला योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा

कानपुर में शादी अनुदान घोटाले के बाद कन्या सुमंगला योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. सीडीओ की जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है.

कानपुर: शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना के बाद अब मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में कानपुर में फर्जीवाड़ा सामने आया है. यहां 5 बच्चों की मां को भी अफसरों ने योजना का पात्र बना दिया जबकि दो से अधिक बच्चे होने पर योजना का लाभ नहीं दिया जाता है.

17 निकले अपात्र, 40 संदेह के घेरे में

कानपुर महानगर के शहरी क्षेत्रों के अलावा भी सरसौल ब्लॉक और घाटमपुर ब्लॉक में भी ऐसे ही मामले सामने में आए हैं. सीडीओ डॉक्टर महेंद्र कुमार ने दरअसल, वित्तीय वर्ष 2020-21 में आए 1043 आवेदन पत्रों की 16 अफसरों से जांच करवाई थी. इस जांच में 17 ऐसे लोग मिले जो अपात्र निकले. जबकि कुल 40 आवेदन संदेह के घेरे में रहे. इसमे लाभार्थियों को योजना का लाभ देने के लिए शहरी क्षेत्र में एसडीएम लेखपाल और ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ अपने स्तर पर जांच कराते हैं. इसके बाद जिला प्रोवेशन विभाग को सूची भेज दी जाती है, वहीं से पात्रों के पास पैसा भेजा जाता है. लेकिन पैसा भेजे जाने से पहले ही सीडीओ ने जांच करा ली, जिसमे सच सामने आ गया.
 
सीडीओ के निर्देश पर जब जांच शुरू हुई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

अफसरों ने जब आवेदन पत्रों की जांच की तो गुजैनी की रहने वाली एक महिला सुमन ने योजना का लाभ पाने के लिए अपनी बेटी आकांक्षा नाम से आवेदन किया था. सत्यापन अधिकारियों ने उसकी पात्रता की रिपोर्ट लगा दी. जांच में अधिकारियों ने पाया कि छात्रा कक्षा आठ में पढ रही है जबकि आवेदन जन्म के साल भर के अंदर ही किया जा सकता है. 

घाटमपुर ब्लॉक की देवी पुरवा गांव की रहने वाली सीता देवी ने कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए बेटी आकृति के नाम से आवेदन किया. सत्यापन अधिकारियों ने इन्हें पात्र भी मान लिया जांच अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन किया तो पता चला कि सीता के कुल 5 बच्चे हैं.

ये है योजना का फॉर्मेट

अब घाटमपुर और सरसौल ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी और एसडीएम सदर को नोटिस जारी कर जवाब भी तलब कर लिया गया है.  मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी का जन्म होने पर दो हजार रुपये का अनुदान और उसके बाद 6 किस्तों में 13 हजार और दिए जाते हैं. इसके लिए जन्म के 1 साल के अंदर ऑनलाइन आवेदन करना होता है. इसके बाद के आवेदन निरस्त कर दिए जाते हैं. मां के नाम से आवेदन होता है, जबकि बेटी का नाम आवेदन पत्र में लिखना होता है. परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये होनी चाहिए. साथ ही पहली बेटी होने के बाद यदि दूसरी बार में जुड़वा बेटियां होती हैं तो उन दोनों को भी योजना का लाभ दिया जाता है. लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से एक और योजना में जबरदस्त फर्जीवाड़ा किया गया. 

ये भी पढ़ें.

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, शिक्षकों से गैर शैक्षिणिक कार्य न लिया जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget