एक्सप्लोरर

जौनपुर में संक्रमित मीट खाने के बाद दो मासूम समेत चार की मौत, कई बीमार, मेडिकल टीम मौके पर

जौनपुर के बरसठी थाने में आने वाले सिरौली गांव में संक्रमित मीट की दावत करने के बाद चार लोगों की मौत हो गई. इनमें से दो बच्चे हैं. फिलहाल गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर रही है.

Four Died in Jaunpur due to Food Poisoning: जौनपुर के बरसठी थाना अंतर्गत सिरौली रनापुर में हुई एक दावत से ऐसी फूड प्वाइज़निंग हुई कि, एक-एक कर 6 दिनों में 2 मासूम बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई. अब भी कई लोग बीमार हैं. चार-चार मौत के बाद परिवारों में कोहराम मचा है. बुधवार को चौथी मौत के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे. पूरे गांव में छिड़काव, दवा का वितरण कराया गया. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को वहीं कैम्प करा दिया गया है.

मीट खाने के बाद तबीयत बिगड़ी

बरसठी थानांतर्गत सिरौली रनापुर गांव की सुगमा बीते 20 जुलाई को कहीं से मी लेकर आई थी. उसने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पका कर दावत की. इसके बाद 22 जुलाई को अन्य परिवार के सूरज बनवासी ने भी घर में मांस की दावत की. मांस खाने के बाद दोनों ही परिवारों के कई लोगों की तबीयत अचानक खराब हो गई. इनमें से किशन, ज्योति, रोहन और जिन्नी को दवा दिलाई गई तो आराम हो गया. वहीं, सुगमा की तबीयत ठीक नहीं हुई तो परिवार वाले झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गए. इससे 23 जुलाई को सुगमा की मौत हो गई. गांव के ही ड्राइवर की बेटी 2 वर्षीय बबली की भी इलाज की जगह झाड़ फूंक शुरू हो गई. 25 जुलाई को उसकी भी मौत हो गई. 

एक के बाद एक मौत से सकते में प्रशासन

अचानक दो मौत से घबराकर परिवार के लोगों ने घर छोड़ दिया. दूसरे परिवार के पिंटू की आठ वर्षीय बेटी नंदिनी की भी हालत खराब हुई तो परिवार के लोग भदोही ले गए. वहां गोपीगंज में झाड़-फूंक कराने में 27 जुलाई को उसकी भी मौत हो गई. बीमार सूरज भी रिश्तेदारी पिलकेथुआ गया और झाड़-फूंक के चक्कर में उसकी भी बुधवार को मौत हो गई. 4 मौत की जानकारी होने पर डीएम मनीष वर्मा भी सक्रिय हुए. स्वास्थ्य महकमा सकते में आ गया. पूछताछ में पता चला कि, दावत खाने के बाद से ही सभी की हालत बिगड़ी. तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो हालात संभालने की कोशिश शुरू हुई. सीएमओ डॉ. जीएसबी लक्ष्मी ने बताया कि सभी को फूड प्वॉइजनिंग हुई थी. गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर रही है. वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ें.

उन्नाव शहर की ये सड़क दस वर्षों से है बदहाली का शिकार, पलायन को मजबूर हैं दुकानदार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब
'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
'सवाल करना है तो BJP से पूछो...', आकाश आनंद के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
Chamoli News: तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?
तमक नाला हादसे पर उठे सवाल, पहाड़ में अलर्ट सिस्टम कब होगा मजबूत?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget