एक्सप्लोरर

रेवती रमण सिंह और पुलिस के बीच पोलिंग बूथ पर झड़प, हिरासत में लिए गए सपा के पूर्व सांसद

UP Lok Sabha Election 2024 Phase 5: समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह और पुलिस के बीच वोटिंग को लेकर तीखी बहस हो गई. ये बहस इतनी बढ़ गई कि उनको हिरासत में ले लिया गया.

UP Lok Sabha Election 2024 Phase 5 Polling: प्रयागराज के करेली इलाके में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी झड़प हुई. ये झड़प वोटिंग को लेकर हुई. इस वजह से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह को हिरासत में लिया गया है. जिसके बाद रेवती रमण सिंह को पुलिस करेली थाने ले आई.

रेवती रमण सिंह को थाने पर ही रखा गया है. कुंवर रेवती रमण सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने पुलिस पर अपने समर्थक वोटरों को मतदान से रोकने और बीजेपी की मदद करने का आरोप लगाया है. दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि वह सड़कों पर घूम कर मतदान को प्रभावित कर रहे थे. उनके पास कोई वाहन पास भी नहीं था.

बीजेपी पर साधा निशाना

कुंवर रेवती रमण सिंह ने कहा है कि बीजेपी सरकार जाने वाली है. उन्होंने कहा है 400 पार तो दूर की बात बीजेपी की खटिया खड़ी हो जाएगी. कुंवर रेवती रमण सिंह ने कहा है कि पुलिस वोटरों पर लाठीचार्ज कर रही है. उन्हें भगा रही है और वोट नहीं देने दे रही है. ये पूरा मामला करेली के 60 फीट रोड पर लेखपाल स्कूल के पोलिंग बूथ का है.

पुलिस ने रेवती रमण सिंह को पोलिंग के अंदर जाने से रोका 

पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने खुद को प्रत्यशी का एजेंट बता कर पोलिंग में जाने की कोशिश की थी. पुलिस ने जब पूर्व सांसद से एजेंट का पेपर मांगा तो वो नहीं दिखा सके थे. पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह इलाहाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के पिता हैं.

सपा के पूर्व सांसद लिए गए पुलिस हिरासत में 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. इलाहाबाद सीट पर भी मतदान जारी है. मतदान के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई. जिसके बाद उनको हिरासत में लेकर करेली थाना ले जाया गया. जहां उन्होंने पुलिस के ऊपर कई गंभीर आरोप भी लगाए. 

ये भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी और सपा कार्यकर्ता के बीच मतदान केंद्र पर झड़प, वीडियो आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget