एक्सप्लोरर

UP News: पू्र्व मंत्री हाजी याकूब पर कसा शिकंजा, 32 लग्जरी गाड़ियों समेत 31 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

UP News: हाजी याकूब की जिन संपत्तियों को चिन्हित किया गया है उनमें याकूब कुरैशी और उनके परिजनों के नाम पर खरीदे गए सात भवन समेत जमीन भी शामिल हैं, जो उसे अवैध कमाई से अर्जित किया है.

Meerut News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी (Haji Yaqub Qureishi) पर पुलिस और प्रशासन का शिंकजा कसता जा रहा है. मेरठ पुलिस (Meerut Police) ने हाजी याकूब कुरैशी की 31.70 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी की है. पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने पिछले साल थाना खरखौदा में मीट फैक्टरी के भीतर अवैध रूप से मीट पैकेजिंग के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया था. इस मामले में पुलिस द्वारा कंपनी के निदेशक और सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. 

पुलिस अधीक्षक रोहित सजवाण ने कहा कि जांच के दौरान पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी द्वारा अवैध कमाई से खरीदी गई करीब 31 करोड़ 70 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति का पता चला, जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है. सजवाण ने बताया कि जिलाधिकारी ने कुरैशी की इन चल और अचल संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई का आदेश पारित किया है, जिसके बाद अब जल्द ही हाजी याकूब कुरेशी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी.

हाजी याकूब की अवैध संपत्ति चिन्हित

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक हाजी याकूब की जिन संपत्तियों को चिन्हित किया गया है उनमें जमीन और भवन दोनों शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इसके साथ ही इनमें 32 के करीब दोपहिया और चार पहिया वाहन है. यही नहीं याकूब कुरैशी और उनके परिजनों के नाम पर खरीदे गए सात भवन भी शामिल हैं.

दरअसल ये पूरा मामला 31 मार्च, 2022 का है जब मेरठ पुलिस ने हाजी याकूब कुरैशी की फैक्टरी पर छापा मारा था इस दौरान याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे फिरोज, इमरान सहित 17 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी. इसके बाद, नवंबर 2022 में याकूब परिवार पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था. हाजी याकूब इन दिनों यूपी की सोनभद्र जेल में बंद है. उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है. उसके दोनों बेटों इमरान और फिरोज को पहले ही जमानत मिल चुकी है. 

ये भी पढ़ें-  UP News: यूपी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सीएम योगी ने उठाया एक और कदम, किया ये बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget