एक्सप्लोरर

ईडी के सवालों से बचने के लिये गायत्री प्रजापति ने 3 दिन में गढ़े 30 बहाने, अफसरों को खूब छकाया

खनन घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति ईडी को पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं. यही नहीं, सवाल पूछे जाने पर कहीं वे पेट दर्द, सिर दर्द जैसी शिकायतें कर रही हैं.

लखनऊ: फतेहपुर खनन घोटाले के मामले में ईडी के सवालों से बचने के लिए पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति तमाम हथकंडे आजमा रहे हैं. गायत्री की पूछताछ का शनिवार को तीसरा दिन है और वह 30 से अधिक बहाने गढ़ चुके हैं. सिरदर्द, पेट दर्द, चक्कर आने, बातें भूल जाने, गश खाकर कुर्सी से लुढ़कने जैसे उनके तमाम बहानों से ईडी के अफसर भी आजिज आ गए हैं.

अधिकारियों को खूब छकाया

खनन घोटाले में 7 दिन के लिए ईडी की रिमांड पर आए पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति जांच और पूछताछ में जरा भी सहयोग नहीं कर रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने दिनभर ईडी के अफसरों को छकाया. बेनामी संपत्तियों को लेकर पूछे गये सवालों पर कभी पेट तो कभी सिर में तेज दर्द होने का बहाना बनाकर लेट गये. थोड़ा वक्त बीतने के बाद कुछ संभले तो अधिकारियों ने फिर सवालों का सिलसिला शुरू किया. हालांकि, गायत्री हर सवाल से बचने की कोशिश करते रहे. गायत्री ने ईडी के अफसरों को खूब गुमराह किया. बोले कि चार साल से जेल और अस्पताल में रहते हुए उन्हें कुछ भी याद नहीं है.

सैकड़ों करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियां किसने खरीदी और उनके दस्तावेज गायत्री की कंपनी के दफ्तर में कैसे मिले? इस मामले की जरा भी जानकारी नहीं है.

फंसाने की कोशिश की जा रही है

आपको बता दें कि, फतेहपुर खनन घोटाले के बाद गायत्री के खिलाफ ईडी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस भी दर्ज किया है, जिसके तहत उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. सूत्रों की माने तो ईडी के अफसरों को गायत्री ने केवल चंद सवालों के जवाब ही दिए और बाकी को बीमार होने का बहाना बनाकर टाल दिया. गायत्री के लिए नजदीकी रेस्टोरेंट से खाना भी मंगवाया गया जिसे उन्होंने खाने से मनाकर दिया. गायत्री बस यही कहते रहे कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है. उनका खनन घोटाले से कोई वास्ता नहीं है.

हालांकि जब उनसे संपत्तियों के बारे में सवाल होने लगे तो वह निढाल हो गये. शुक्रवार शाम गायत्री का मेडिकल चेकअप भी कराया है. चेकअप में गायत्री को फिलहाल कोई समस्या नहीं पाई गई है. शनिवार को गायत्री का उनके परिजनों से आमना-सामना कराया गया. ईडी ने गायत्री से उनके परिजनों के सामने ही सवाल-जवाब किये.

ये भी पढ़ें.

Haridwar: कुंभ मेले की तैयारियां तेज, मेला अधिकारी ने ललतारो पुल का किया निरीक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश और टिन्नू यादव के रिश्तेदार होने का दावा निशिकांत दुबे को पड़ा भारी! लखनऊ-इटावा में होगी FIR
अखिलेश और टिन्नू यादव के रिश्तेदार होने का दावा निशिकांत दुबे को पड़ा भारी! लखनऊ-इटावा में होगी FIR
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
राम मंदिर चढ़ावा मामला: CCTV, कैश और गबन की पूरी कहानी बयां कर रही SIT रिपोर्ट, इन लोगों पर उठे सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: CCTV, कैश और गबन की पूरी कहानी बयां कर रही SIT रिपोर्ट, इन लोगों पर उठे सवाल
यूपी चुनाव में 100 सीटों के लिए अखिलेश यादव के इस प्लान से BJP हो जाएगी हैरान! BSP को भी लगेगा झटका?
यूपी चुनाव में 100 सीटों के लिए अखिलेश यादव के इस प्लान से BJP हो जाएगी हैरान! BSP को भी लगेगा झटका?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget