एक्सप्लोरर

UP Politics: पूर्व मंत्री और BJP विधायक का दावा- 'आगरा पुलिस कमिश्नरेट नहीं कमीशन का रेट'

विधायक जीएस धर्मेंद्र ने लिखा है कि गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार करने के पश्चात उन्हें छोड़ा जा रहा है. बीजेपी के दायित्ववान कार्यकर्ताओं पर अनावश्यक गंभीर धाराएं लगाकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है.

UP News: आगरा में बीजेपी विधायक जीएस धर्मेश ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. विधायक ने कहा है कि पुलिस कमिश्नरेट नहीं कमीशन का रेट है. जीएस धर्मेश अभी मौजूदा वक्त में आगरा छावनी से बीजेपी के विधायक हैं. उनका दावा है कि आगरा पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति को पलीता लगा रही है. इस संबंध में उनका एक लेटर भी वायरल हो रहा है.

पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक ने अपने लेटर में लिखा, 'आगरा के वरिष्ठतम, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कुछ एसीपी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की सोच को पलीता लगा रहे हैं. भूमाफियाओं और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करने के बजाय उन्हें संरक्षण प्रदान कर रहे हैं.'

जेल से छोड़े जा रहे अपराधी
विधायक जीएस धर्मेंद्र ने लिखा, 'न्यायालय से गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार करने के पश्चात उन्हें छोड़ा जा रहा है. बीजेपी के दायित्ववान कार्यकर्ताओं पर अनावश्यक गंभीर धाराएं लगाकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है. न्यायालयों से पुलिस की लचर पैरवी के कारण अपराधियों, बलात्कारी और भूमाफिया आए दिन कोर्ट से बरी हो रहे हैं.'

UP में रेस्तरां, ढाबा और होटल चलाने वालों के लिए नया आदेश, अब ये काम करना होगा जरूरी, नहीं तो...

उन्होंने लिखा, 'अभी एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने एक गैर जमानती वारंटी को पकड़ा और दो घंटे के बाद थाना से ही छोड़ दिया. आखिर इन्हें किसके आदेश पर छोड़ा जा रहा है. आगरा में पुलिस कमिश्नरेट नहीं बल्कि कमीशन रेट हो गई है. सरकार के स्वच्छ कार्य एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस की छवि को धता बता रही है.'

पूर्व मंत्री का कहना है कि वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे और साक्ष्यों के आधार पर आगरा पुलिस के कारनामें बताएंगे. बता दें कि बीजेपी विधायक का यह लेटर सोशल मीडिया पर भी वायरल है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget