एक्सप्लोरर

UP Politics: वाराणसी के पूर्व सांसद ने सीएम योगी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले बीते सप्ताह कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था. तब वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा बीजेपी में शामिल हो गए थे.

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश में बीते सप्ताह कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी से कांग्रेस के सांसद रह चुके पार्टी के दिग्गज नेता राजेश मिश्रा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए. अब राजेश मिश्रा ने बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है.

योगी आदित्यनाथ कार्यालय द्वारा पूर्व सांसद राजेश मिश्रा और सीएम योगी की मुलाकात की तस्वीरें शेयर की गई हैं. सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ कार्यालय ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से आज लखनऊ में वाराणसी लोक सभा क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा जी ने शिष्टाचार भेंट की.'

योगी सरकार ने किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, ओपी राजभर को क्या मिला?

बीजेपी का थामा था दामन
दरअसल, भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, रविशंकर प्रसाद और अनिल बलूनी की मौजूदगी में वाराणसी से पूर्व कांग्रेस सांसद राजेश मिश्रा ने भाजपा का दामन थाम लिया था. भाजपा में शामिल होने के बाद राजेश मिश्रा ने कहा कि उन्होंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी और अपनी राजनीति का अंत भाजपा से करेंगे.

उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में वाराणसी संसदीय क्षेत्र में विपक्ष की तरफ से जो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेगा, उन्हें बूथ पर एजेंट तक नहीं मिल पाए, इसके लिए वे प्रयास करेंगे. गौरतलब है कि बीजेपी ने बीते दिनों आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. तब पार्टी ने 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी.

इस लिस्ट में पीएम मोदी के फिर से वाराणसी से चुनाव लड़ने का एलान किया गया था. प्रधानमंत्री अभी वाराणसी से ही सांसद हैं और इस एलान के बाद वह लगातार तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़े रहे हैं. वह पहली बार लोकसभा का चुनाव वाराणसी सीट से ही लड़े थे और उसके बाद प्रधानमंत्री बने थे. वह नाम का एलान होने के बाद बीते सप्ताह ही वाराणसी आए थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
'BJP ने की श्रद्धा में सेंधमारी', चंदा चोरी पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
सिद्धार्थनगर में ट्रेलर पलटा, एक युवक और 12 मवेशियों की दबकर मौत
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
UP चुनाव से पहले सपा को मिली संजीवनी! BJP के अपनों ने ही फंसाया?
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR
पेपर लीक पर धामी सरकार का फैसला, VC से लेकर परीक्षा नियंत्रक पर होगी FIR

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget