एक्सप्लोरर

विदेशी भी राम मंदिर के लिए कर सकेंगे दान, जानें- किस बैंक में खोला जाएगा खाता

पंजाब नेशनल बैंक में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट विदेशी दान दाताओं के लिए खाता खोलेगा, जिसमें विदेशी दान दाता राम मंदिर निर्माण के लिए दान दे सकेंगे.

अयोध्या, ऋषि गुप्ता: अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए अब तक 60 करोड़ से अधिक की धनराशि दान स्वरूप मिल चुकी है. इससे पहले राम जन्मभूमि न्यास ने अपने पास मौजूद 12 करोड़ रुपए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनने के बाद उसे सौंप दिए थे. ट्रस्ट बनने के बाद अब तक 50 करोड़ से अधिक धनराशि दान स्वरूप ट्रस्ट के खाते में जमा हो चुकी है. इसके अलावा दो क्विंटल चांदी भी लोगों ने ट्रस्ट बनने के बाद दान स्वरूप दी है और कुछ सोना भी है. यही नहीं फैजाबाद कोषागार के डबल लॉक में पूजित शिलाओं के साथ चांदी और लगभग 250 ग्राम सोना पहले से रखा है, जो ट्रस्ट को सुपुर्द कर दिया जाएगा.

अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एफसीआरए की सुविधा लेने की कोशिश में है जिससे विदेशी दान दाता राम मंदिर के लिए दान दे सकें. ट्रस्ट को लगता है कि विदेशी दान दाता जितना दान देंगे वो देश के दान दाताओं से कहीं ज्यादा होगा और इसके लिए बैंक का निर्धारण भी कर लिया गया है. पंजाब नेशनल बैंक में ट्रस्ट विदेशी दान दाताओं के लिए खाता खोलेगा, जिसमें विदेशी दान दाता राम मंदिर निर्माण के लिए दान दे सकेंगे.

सरयू आरती समिति के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने कहा कि भक्तों की श्रृंखला बराबर बनी हुई है. विदेश से जो धन आना था उसमें जो एनओसी लगनी थी वो नहीं मिली है. लेकिन, मंदिर में जो धन लगना है उसमें कमी नहीं आएगी और अयोध्या के संत महंत भी रामलला की सेवा में लगे हुए हैं. निश्चित रूप से भव्य और दिव्य राम मंदिर बनकर तैयार होगा.

विदेशी भी राम मंदिर के लिए कर सकेंगे दान, जानें- किस बैंक में खोला जाएगा खाता

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता का कहना है हमारे पास 50 करोड़ से ऊपर दान आ चुका है. करीब दो क्विंटल चांदी लोगों ने दी है. पैसा भी आ रहा है. जैसे-जैसे काम और शुरू होगा वैसे-वैसे लोग और देना शुरू करेंगे. अभी तो इतना आ गया है कि हमारा काम सुचारू रूप से आगे चल रहा है.

यह भी पढ़ें:

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये कोविड वॉर्ड में किया गया हवन, पीपीई किट पहनकर की गई पूजा

यूपी: घूमने के लिए उत्तराखंड जाना चाहता है फ्रांसीसी परिवार, कहा- कहीं नहीं मिला भारत जैसा प्रेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
इलाहाबाद HC के फैसले के बाद UP में मैरिज रजिस्ट्रेशन के नियम बदले, अब ये दस्तावेज जरूरी
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा
UP राज्यसभा चुनाव के साइड इफेक्ट, BJP को झटका, पूर्व MP ने दिया इ्स्तीफा
महोबा: CEC का पुतला जलाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं पर केस, 10 लोग नामजद
महोबा: CEC का पुतला जलाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं पर केस, 10 लोग नामजद

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget