एक्सप्लोरर

यूपी के 16 जिलों में करीब 700 गांव बाढ़ से प्रभावित, अन्य इलाकों से 299 गांवों का कटा संपर्क

उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के 700 गांव सैलाब से प्रभावित हैं. राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत पीएसी की कुल 29 टीमें तैनात की गई हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन 16 जिलों के करीब 700 गांव अब भी सैलाब से घिरे हैं. राहत आयुक्त संजय गोयल ने रविवार को बताया कि प्रदेश में बाढ़ की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है और कहीं भी चिंताजनक स्थिति नहीं है. उन्होंने ये भी बताया कि इस वक्त राज्य के 16 जिलों अम्बेडकर नगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, देवरिया, फर्रूखाबाद, गोंडा, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, मऊ, संत कबीर नगर तथा सीतापुर के 690 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. इनमें से 299 गांवों का संपर्क अन्य इलाकों से पूरी तरह कट गया है.

गोयल ने बताया कि बाढ़ के कारण सुरक्षित स्थानों पर जा रहे लोगों के ठहरने के लिए कुल 373 कैंप बनाए गए हैं. बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए 784 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं. राहत और बचाव कार्य के लिए 465 नौकाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है. राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत पीएसी की कुल 29 टीमें तैनात की गई हैं.

गोयल ने बताया कि इस वक्त शारदा नदी पलियाकलां (लखीमपुर खीरी) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इसके अलावा एल्गिनब्रिज (बाराबंकी), अयोध्या और तुर्तीपार (बलिया) में घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी बांधों की निगरानी और जरूरत पड़ने पर उनकी मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा सीएम ने जिला मुख्यालयों पर आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष को चौबीसों घंटे संचालित रखने के निर्देश भी जारी किए हैं.

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 67 और मरीजों की मौत, 6233 नए मामले आए सामने

सीसीटीवी की जद में आता था पड़ोसी का आंगन, आगरा में निजता का उल्लंघन का मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
बस्ती में SIR में भारी गड़बड़ी! 7 हजार संदिग्धों की जांच, 152 के नाम कई जगह दर्ज
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन
CM योगी ने बाबा कालभैरव की उतारी आरती, विश्वनाथ मंदिर में किया पूजन

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget