एक्सप्लोरर

गोरखपुर में कोरोना की दस्तक, दिल्ली से गोरखपुर पहुंचा शख्स निकला कोरोना पॉजिटिव...परिवार क्वारंटीन

गोरखपुर भी कोरोना की चपेट में आ गया है। यहां 49 साल का अधेड़ कोरोना संक्रमित पाया गया है।

गोरखपुर, एबीपी गंगा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर गोरखपुर में भी कोरोना ने दस्‍तक दे दी है। रविवार को दिल्‍ली के सफदरजंग अस्‍पताल से एंबुलेंस से गोरखपुर पहुंचे 49 वर्षीय अधेड़ की जांच में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में उसे भर्ती करने के बाद उसका इलाज किया जा रहा है। रविवार को दोपहर 3 बजे के आसपास वो अपने गांव पहुंचा था। जहां विरोध के बाद उसे शाम को बीआरडी मेडिकल कालेज भेज दिया गया था।

गोरखपुर के सीएमओ डा. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि उरुवां कस्‍बे के हाटा बुजुर्ग असिलाभार सई गांव का रहने वाला 49 वर्षीय बाबूलाल 26 अप्रैल रविवार की दोपहर 3 बजे गांव पहुंचा। यहां पर उसने घर के अंदर जाकर कपड़े बदले थे। उसे सांस लेने में तकलीफ की शिकायत रही है। उन्‍होंने बताया कि शाम 5 बजे के आसपास बीआरडी मेडिकल कालेज लाया गया। यहां पर उसे कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया यहां पर उसकी डेढ़ घंटे बाद CV-NET रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके साथ आए उसके बेटे और एक अन्‍य युवक को क्वारंटीन कर दिया गया।

सीएमओ ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का दिल्‍ली में हार्ट और शुगर का इलाज चल रहा था। वहां पर उसे किसी बड़े अस्‍पताल में रेफर किया गया। उसके बाद उसने गांव आने का फैसला किया और कल दोपहर वो अपने गांव आ गया। वहां पर वो एक फर्म में काम करता रहा है। उसके गांव के दो लोग और फर्म में काम करते रहे हैं। उन्‍हें भी क्वारंटीन किया गया है। हमारी टीम के जाने के बाद पता चला कि घर आने के बाद कपड़े बदला है। घर में जाने के बाद बच्‍चे और 16 सदस्‍य हैं। यही वजह है कि कुल 19 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।

उन्‍होंने बताया कि एक किलोमीटर के एरिया को सेनेटाइज करने के साथ गांव को एहतियात के तौर पर सील कर दिया गया है। कोई भी और केस आता है, तो उस पर नजर रखी गई है। गांव के प्रधान ने इस मामले में तत्‍परता दिखाई है। कोरोना पॉजिटिव की तबियत कल काफी खरा‍ब थी। आज वे अच्‍छा महसूस कर रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि यही वजह है कि त्‍वरित फैसला लेते हुए सस्‍पेक्‍ट को बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कर दिया गया। गांव को पूरा सेनेटाइज करने और पूरी टीम के सर्वे होने तक बाहर के लोग न जा पाएं, इसलिए गांव को सीज किया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह के बयान पर भड़के UP कांग्रेस प्रभारी, 'AAP खत्म हो गई क्योंकि...'
संजय सिंह के बयान पर भड़के UP कांग्रेस प्रभारी, 'AAP खत्म हो गई क्योंकि...'
UPITS 2026 का समापन, UPSDM को मिला 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल' का पुरस्कार
UPITS 2026 का समापन, UPSDM को मिला 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल' का पुरस्कार
मांट में जाट 1.20 लाख, ब्राह्मण 40 हजार, बघेल 22 हजार, किस तरह बदलेगा चुनावी गणित?
मांट में जाट 1.20 लाख, ब्राह्मण 40 हजार, बघेल 22 हजार, किस तरह बदलेगा चुनावी गणित?
'सनातन के बिना भारत की कल्पना नहीं', गोरखपुर में बोले CM योगी
'सनातन के बिना भारत की कल्पना नहीं', गोरखपुर में बोले CM योगी

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget