एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद: सपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा का अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ लालटेन-मोमबत्ती धरना, सरकार को दी चेतावनी

Firozabad News:सपा विधायक मुकेश वर्मा ने माधोगंज फीडर की दयनीय स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है. बोले कि कभी एक घंटे बिजली आती है, तो एक घंटे कटौती होती है.

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शिकोहाबाद विधानसभा से समाजवादी पार्टी विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. देर रात शिकोहाबाद के स्टेशन रोड पर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ लालटेन और मोमबत्ती जलाकर सड़क पर धरना दिया और उत्तर प्रदेश सरकार तथा बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

सपा विधायक मुकेश वर्मा ने माधोगंज फीडर की दयनीय स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है. बोले कि कभी एक घंटे बिजली आती है, तो एक घंटे कटौती होती है कई बार तो पांच मिनट बिजली आती है और फिर गायब हो जाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी और उमस में जनता त्रस्त है, लेकिन न तो सरकार और न ही बिजली विभाग इसकी चिंता कर रहा है.

डॉ. मुकेश वर्मा ने आगे कहा कि बिजली विभाग नाकारा है, न तो किसानों को बिजली मिल रही है और न ही आम जनता को. अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं. अगर सरकार बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दे सकती, तो उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है.

सड़क पर लालटेन जलाकर प्रदर्शन

विधायक ने सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ लालटेन और मोमबत्ती जलाकर सड़क पर धरना दिया, जिससे आसपास भारी भीड़ जमा हो गई. प्रदर्शन के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला और बिजली विभाग की कार्यशैली को निशाने पर लिया.उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

पहले भी कर चुके हैं अनोखा प्रदर्शन

यह पहला मौका नहीं है जब डॉ. मुकेश वर्मा ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया है. इससे पहले  उन्होंने जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका के खिलाफ गंदे पानी में पालथी मारकर धरना दिया था, उनकी यह शैली जनता और मीडिया का ध्यान खींचने में सफल रही है.

मुकेश वर्मा का राजनीतिक सफर

डॉ. मुकेश वर्मा 2017 से 2022 तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर शिकोहाबाद से विधायक रहे. हालांकि 2022 विधानसभा चुनाव से पहले टिकट कटने की चर्चाओं के बीच उन्होंने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली और सपा के टिकट पर दोबारा विधायक चुने गए.

Input By : रंजीत गुप्ता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद देव गिरि ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
सवाल का जवाब नहीं दे सके, अब लगा रहे हैं आरोप, गोविंद ने एबीपी न्यूज़ के रिपोर्टर पर किया गलत दावा
UP News: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
मीरजापुर: मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिली गति, ईवी क्रय सब्सिडी योजना में लखनऊ सबसे आगे
UP News: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ
वाराणसी: योगी सरकार की 'कैशलेस चिकित्सा सुविधा' योजना , 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget