एक्सप्लोरर

टूंडला में फिर गरजा बुलडोजर, फिरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण ने 2 कॉलोनियों को किया ध्वस्त

Bulldozer Action in Firozabad: फिरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में आज भी अधिकारियों ने टूंडला में बड़ी कार्रवाई की है.

Firozabad News Today: फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में फिरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण के जरिये अवैध कॉलोनियों के खिलाफ दूसरे दिन भी बुलडोजर कार्रवाई जारी है. फिरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण ने यह कार्रवाई टूंडला में की है, जहां पर कई अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं.

इस संबंध में फिरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि टूंडला क्षेत्र में बड़ी तादाद में अवैध कॉलोनी डेवलप की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि यहां पर कॉलोनाइजर विकास प्राधिकरण की एनओसी के बिना ही प्लाटिंग कर रहे हैं. 

अवैध नक्शा दिखाकर धोखधड़ी
हालिया दिनों में टूंडला क्षेत्र में बड़ी तादाद में विकास प्राधिकरण के मानकों के विपरीत किसानों के खेत में अवैध ढंग से कॉलोनी विकसित की जा रही है. कॉलोनाइजर किसानों की जमीन को 4 से 5 साल के लिए पट्टे पर लेते हैं, इसके बाद पट्टे की जमीन पर ग्राहकों को अवैध नक्शा दिखाकर प्लॉट को बेच देते हैं.

विकास प्राधिकरण के सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध कॉलोनीयों को बढ़ावा देने में विद्युत विभाग का भी बड़ा सहयोग है, क्योंकि जिस कॉलोनी को विकास प्राधिकरण ने पास ही नहीं किया है. उसको विद्युत विभाग के जरिये विद्युतीकरण की सुविधा दी गई है. उन्होंने कहा कि 11000 की लाइन से ट्रांसफार्मर रखकर अलग से कॉलोनी के नाम पर कनेक्शन दिया जा रहा है, जो नियमों के हिसाब से बिल्कुल गलत है. 

अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर 
इसी तरह के एक मामले में विकास प्राधिकरण के सचिव राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में फिरोजाबाद रोड पर बन रही दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया. इन कॉलोनियों में विद्युतीकरण के लिए लगाए गए खंभों को जेसीबी के जरिये प्रशासन ने गिरा दिया है और कॉलोनी में बने ऑफिस को भी ध्वस्त कर दिया है. 

विकास प्राधिकरण के सचिव राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिछले एक साल में 45 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया है. इससे पहले कल भी टूंडल क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन हुआ था. 

43 गांव की भूमि का अधिग्रहण
साल 2016 में विकास प्राधिकरण ने टूंडला और उसके आसपास के 43 गांव का अधिग्रहण किया था, लेकिन अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन के उपयोग का कोई भी प्रारूप निश्चित नहीं हो पाया है. इसके बावजूद कृषि योग्य भूमि में लगातार अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही है. ऐसे में प्रशासन ने भी इन अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. 

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: संभल में श्री बांके बिहारी मंदिर की पैमाइश करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम, अतिक्रमण पर होगा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget