एक्सप्लोरर

Firozabad News: जर्जर भवन में संचालित हो रहा यूनानी अस्पताल, 4 दशक पुरानी है बिल्डिंग

UP News: फिरोजाबाद जनपद के टूंडला तहसील के ग्राम पंचायत मोहम्मदाबाद में लगभग चार दशक से संचालित राजकीय यूनानी चिकित्सालय की बिल्डिंग की हालत बेहद जर्जर है.

फिरोजाबाद में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली किसी से छिपी नहीं है, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली की तस्वीरें गाहे बगाहे सामने आ ही जाती हैं. फिरोजाबाद जनपद के टूंडला तहसील के ग्राम पंचायत मोहम्मदाबाद में लगभग चार दशक से संचालित राजकीय यूनानी चिकित्सालय की बिल्डिंग की हालत बेहद जर्जर है. यह बिल्डिंग कब गिर जाए, इसका कोई पता नहीं है.

जिस भवन में यह राजकीय यूनानी चिकित्सालय संचालित है, वह मोहम्मदाबाद के मुस्लिम जमीदार ने अस्पताल को संचालित करने के लिए निशुल्क दिया था.  इस भवन का समय से मरम्मत और देखभाल न होने के कारण यह अब बदहाली का शिकार हो हो चुका है . यह भवन कब धराशाई हो जाए कुछ पता नहीं.

बेहद जर्जर हालत में है भवन

मोहम्मदाबाद के यूनानी राजकीय चिकित्सालय में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहम्मद वजीर अंसारी के मुताबिक इस चिकित्सालय में प्रतिदिन 15 से 20 मरीज दवा लेने आते हैं. यह चिकित्सालय आजादी से पहले स्वीकृत हुआ था, समय के साथ यह स्थानांतरित होता रहा. लगभग 40 साल से यह मोहम्मदाबाद में संचालित है लेकिन इस भवन की हालत बेहद जर्जर है.

बारिश के दौरान पानी का होता है रिसाव

चिकित्सालय में तैनात कर्मचारी अजब सिंह के मुताबिक भारी बारिश के दौरान पानी का रिसाव तेजी से होता है जिसके चलते पूरे कमरे में सभी दवाएं ऊपर उठकर टेबल पर रखी जाती हैं. पूरे फर्नीचर को तरपाल से ढक दिया जाता है, कई बार तो कमरे में पानी भर जाता है जो बाल्टी से निकालना पड़ता है.

मरीजों को करनी पड़ती है जद्दोजहद 

चिकित्सालय के अंदर प्रवेश करने के लिए किसी भी मरीज़ को प्रवेश करने के लिए बड़ी जद्दोजहद सामना करना पड़ता है. चिकित्सालय के प्रवेश द्वारा से चबूतरे और सड़क के बीच बड़ी नाली है . इसको पार करना मरीजों के लिए मुश्किल भरा होता है. डॉ वजीर मोहम्मद के मुताबिक बजट का अभाव है अपनी ही तनख्वाह से अस्पताल और सड़क के बीच नाली के ऊपर पत्थर रखवाने के लिए पैसे दिए हैं जल्द ही रख दी जाएगी. 

चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक राजकीय यूनानी चिकित्सालय में एक चिकित्सक और एक चपरासी की तैनाती है. ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूनानी चिकित्सालय और आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनाए गए हैं लेकिन राजकीय यूनानी चिकित्सालय मोहम्मदाबाद की बदहाली बताती है कि ग्रामीण अंचल की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद जर्जर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget