एक्सप्लोरर

Firozabad Murder Case: 42 साल बाद फिरोजाबाद हत्याकांड में आया फैसला, एक बुजुर्ग को उम्रकैद, 9 आरोपियों की हो चुकी है मौत

Firozabad Murder News: यूपी के फिरोजाबाद के साडूपुर गांव में सन 1981 में एक हिंसा हुई थी. इसमें निर्मम रूप से 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी और दो लोग घायल हुए थे, जो महिलाएं थी.

UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) में सन 1981 में 10 अनुसूचित जाति के लोगों की निर्मम हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. वहीं जुर्माना नहीं भरने पर जेल में 13 महीने और रहने होंगे. फिरोजाबाद के जिला जज हरवीर सिंह ने यह फैसला सुनाया. पूरा मामला थाना शिकोहाबाद के ग्राम साडूपुर का है, 10 अनुसूचित जाति के लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी. दो लोग घायल भी हुए थे. इसमें दस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी.

जब यह हत्याकांड हुई थी, उस समय शिकोहाबाद थाना मैनपुरी जिले में था. साल 1989 में फिरोजाबाद जिला घोषित होने के बाद शिकोहाबा इसमें शामिल हुआ था. पुलिस ने जांच में दस आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी लेकिन मुकदमा चलने के दौरान नौ आरोपियों की मौते हो गई. वहीं एक आरोपी 90 साल के गंगा दयाल, पुत्र लज्जाराम, निवासी गढ़ी दानसहाय, थाना शिकोहाबाद को दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई. इसमें शासन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव उपाध्याय ने पैरवी की.

रेलवे कर्मचारी ने दी थी थाने में सूचना

राजीव उपाध्याय ने बताया कि 1981 में साडूपुर गांव में एक हिंसा हुई थी, जिसमें निर्मम रूप से 10 लोगों की हत्या कर दी गई थी और दो लोग घायल हुए थे, जो महिलाएं थी. हत्या के बाद इसकी जानकारी प्रधान ने रेलवे कर्मचारी को दी. रेलवे कर्मचारी ने शिकोहाबाद थाने में पुलिस को टेलीफोन से सूचना दी, उस आधार पर 302,307 में मुकदमा पंजीकृत हो गया, फिर जांच हुई. जांच में 10 लोग आरोपी बनाए गए. मैनपुरी उसका विचारण हुआ. फिरोजाबाद जिला बनने के बाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद यहां ट्रांसफर हो गया.

जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि फिरोजाबाद में विचारण के दौरान नौ लोगों की मौत हो गई. गंगा सहाय नाम का आरोपी जीवित था, जिसे जिला जज हरवीर सिंह ने आजीवन कारावास और 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. उसे जेल भेज दिया गया है. घटना के बारे में लोगों ने बताया था कि कोई राशन डीलर थे, उनकी शिकायत इन्होंने कर दी थी, उसी वजह एक जातीय उन्माद पैदा हो गया और 10 लोग मार दिए गए, जो निर्दोष थे.

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया?

प्रत्यक्षदर्शी प्रेमवती (उस समय घायल हुई महिला) ने बताया कि आते ही मारते हुए चले गए. कुछ भी नहीं हुआ था. बच्चे निर्दोष मारे गए. 10 लोग मारे गए और दो घायल हुए थे. उस समय जो सरकार ने वायदा किया था, हमारे लिए कुछ नहीं किया. एक मृतक के परिजन शिवधनी ने बताया कि हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं थ. तीन लोग आए डॉ. भगीरथ के बारे में पूछा, उसके बाद जो भी सामने आया, उसको गोली मारते हुए चले गए. मेरे भाई, भाभी और चाची को गोली मार दी, इसमें कुल 10 लोग मारे गए थे और 2 घायल हुए थे. आज जो फैसला आया है, उससे सन्तुष्ट हैं.

परिजन महाराज सिंह ने बताया कि उस समय मेरा जन्म नहीं हुआ था लेकिन हमारे बुजुर्ग बताते हैं कि मेरे परिवार के चार लोग मारे गए थे. मेरे पड़ोस में चाचा हैं, उनके 6 लोग खत्म हुए थे. कुल 10 लोगों की हत्या हुई थी. वहीं 2 लोग घायल हुए थे. कोई किसी से रंजिश नहीं थी. 30 दिसंबर 1981 को गांव में पैठ लगती थी. दिन बुधवार था और शाम का समय था. घरों में खाना बन रहा था. उसी समय आरोपी गोली चलाते गए और जो भी मिला उसको मारते चले गए.

परिजनों ने इस बात पर जताया दुख

महाराज सिंह ने कहा कि आज जो कोर्ट का 42 साल बाद फैसला आया है, शासन-प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं. दुख इस बात का है कि यह फैसला हमारे बुजुर्ग लोग खत्म हो गए हैं, उनके सामने आता तो अच्छा लगता. 9 लोग जो मर गए हैं, उनको भी सजा मिलती. कुल 10 लोगों को सजा मिलनी चाहिए थी, आज एक व्यक्ति को सजा मिली है. घटना का कोई भी कारण नहीं, बिना रंजिश के मार करके चले गए. उस समय विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी थे तो बिजली की सुविधा के लिए बोला गया था लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें- Khap Panchayat Muzaffarnagar: खाप पंचायत में पहलवानों के समर्थन में बोले राकेश टिकैत-'न्याय नहीं मिलता तो पूरे देश में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
मुजफ्फरनगर: टीचर ने लगाया बैग से 10 रुपये चुराने का आरोप, आहत छात्रा ने कर ली आत्महत्या
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
'दिल्ली में परीक्षा का आंदोलन, रामपुर में शिक्षा का...', जौहर यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर अखिलेश यादव का हमला
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
अखिलेश यादव की पार्टी पर भड़के ओपी राजभर, किया बड़ा दावा- 'सपा को 25-30 सीटें भी नहीं...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत

वीडियोज

Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
Embed widget