एक्सप्लोरर

Firozabad News: मुंह में कपड़ा ठूंसा, लापता बच्ची का खेत में मिला शव, जांच के लिए तीन टीम गठित

Firozabad News: एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर तीन जांच टीम गठित की गई है. फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई हैं.

UP Crime News: फिरोजाबाद में दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. कल शाम से लापता नाबालिग का शव आज सुबह आपत्तिजनक स्थिति में मिला. नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था. परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है. गांव सलेमपुर नगला खार में खेत से शव मिलने की सूचना पर टूंडला पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने 15 वर्षीय बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने अस्पताल भिजवा दिया है. भाई का कहना है कि कल शाम बहन शुक्रवार की शाम से लापता थी. आज सुबह चरी के खेत में बहन का शव मिला. चरी काटने गए लड़के ने शव पड़े होने की जानकारी दी.

नाबालिग बच्ची का शव आपत्तिजनक स्थिति में मिला

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर तीन जांच टीम गठित की गई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द घटना का खुलासा होगा. फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई हैं. आपत्तिजनक स्थिति में बच्ची का शव मिलने पर एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने कहा कि डॉक्टरों की राय ली जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रधान ने पुलिस को नगला खार में बच्ची का शव खेत में पड़ा होने की सूचना दी थी. सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी पहुंचे.

घटना की जांच के लिए लगाई गई पुलिस की तीन टीम

थाने की टीम एसओजी और सर्विलांस की टीम भी काम कर रही हैं. गले में दुपट्टा बंधा होने के सवाल पर उन्होंने जांच करने की बात कही. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि घटना का जल्द खुलासा होगा. पूर्व एमएलसी दिलीप यादव ने बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार को दंडनीय बताया. उन्होंने मांग की कि पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. 

Bareilly News: 6 साल की मासूम की गवाही से मां और प्रेमी को हुई उम्रकैद, कोर्ट में कहा- 'मां ने पापा को मारा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
'मुसलमानों को कब्जा करने की आदत', BJP नेता के बयान पर सियासत गर्म
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े
आजम खान के ठिकानों पर रेड के बीच तू-तू मैं-मैं, ED अफसर और वकील भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget