एक्सप्लोरर

Firozabad Mahotsav: कैदियों ने बना दी राम मंदिर की पेंटिंग, फिरोजाबाद महोत्सव में बनी आकर्षण का केंद्र

UP News: एक फरवरी से शुरू फिरोजाबाद महोत्सव में दूर दराज से आए तमाम उत्पादक और विक्रेता अपने उत्पाद बेच रहे है. महोत्सव में कैदियों की कला के भी जमकर तारीफ हो रही है.

Firozabad News: फिरोजाबाद जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किए गए फिरोजाबाद महोत्सव में यहां की संस्कृति सभ्यता और प्रतिभाओं को मंच दिया गया है, तो वहीं दूसरी ओर प्रदेश भर के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के आधार पर तमाम शिल्पकार अपने-अपने उत्पाद लेकर महोत्सव में पहुंचे हैं. इन उत्पादों की बिक्री भी खूब हो रही है. विभागीय प्रदर्शनी में प्रत्येक विभाग ने अपने-अपने स्टॉल्स लगाए हैं, लेकिन फिरोजाबाद जिला कारागार द्वारा लगाई गई स्टॉल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई.

फिरोजाबाद कारागार द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में कारागार में निरुद्ध कैदियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स और हैंडीक्राफ्ट्स के आइटम को स्टॉल पर लगाया गया है. बंदियों द्वारा बनाए गए यह उत्पाद लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं. इस स्टॉल पर कैदियों द्वारा तैयार किए गए फ्लावर पॉट छोटे-छोटे आसान टेडी बीयर सुमित कई उत्पाद प्रदर्शनी में लगाए गए हैं. फिरोजाबाद महोत्सव में पहुंच रहे लोगों के बीच इस प्रदर्शनी की खूब चर्चा है.  स्टॉल पर लगाई गई पेंटिंग्स में राम मंदिर की पेंटिंग और राधा कृष्ण की पेंटिंग की खूब डिमांड है. साथ ही महिला कैदियों द्वारा बनाए गए हैंडीक्राफ्ट्स के उत्पाद भी खूब बिक रहे हैं.

भगवान राम और भगवान कृष्ण की पेंटिंग की डिमांड
जिला कारागार में कैदियों को हैंडीक्राफ्ट्स और पेंटिंग का प्रशिक्षण देने वाली हेमा कुशवाहा बताती हैं कि महोत्सव में आ रहे लोगों को पेंटिंग्स में राम मंदिर और राधा कृष्ण की पेंटिंग्स के साथ-साथ बच्चों को मिक्की माउस और डोनाल्ड डक जैसी पेंटिंग्स बहुत पसंद आ रही है. उनके पास अब तक बड़ी तादाद में इन पेंटिंग्स की बुकिंग हुई है, ऑर्डर के अनुसार डिलीवरी भी दी जा रही है.

जिला कारागार आयोजित इस प्रदर्शनी में₹500 से लेकर₹1500 तक की पेंटिंग उपलब्ध है. गौरतलब है कि कारागार में निरुद्ध कैदियों को रोजगार पर प्रशिक्षण देने के लिए हैंडीक्राफ्ट तैयार करने की ट्रेनिंग भी दी जाती है. कारागार की प्रशिक्षक हेम कुशवाहा बताती हैं कि जेल में 17 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक के कैदी हैंडीक्राफ्ट सीख कर इस तरह के उत्पाद तैयार कर रहे हैं.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 'अगर कांग्रेस ने साथ दिया होता तो आपसे नहीं...' संसद में इस मुद्दे पर अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त
मुरादाबाद पुलिस ने तैयार की कांवड़ मोबाइल वैन, 24 घंटे करेगी गश्त

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget