एक्सप्लोरर

यूपी के इस जिले में बीजेपी के लिए नया संकट! जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए नहीं पूरी हो पाई प्रक्रिया

UP News: फिरोजाबाद जनपद में जिला अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है. भाजपा संगठन ने अपने नए जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा 20 जनवरी से पहले करने का ऐलान किया है.

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों संगठन के चुनाव चल रहे हैं, भाजपा संगठन ने अपने नए जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा 20 जनवरी से पहले करने का ऐलान किया है. भाजपा में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया लगभग नवंबर माह से शुरू हुई थी. संगठन के प्रथम पायदान बूथ अध्यक्षों के चुनाव के बाद, मंडल अध्यक्षों के चुनाव संपन्न हो चले हैं. मंडल अध्यक्ष चुने जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन जिला अध्यक्षों की भी घोषणा आने वाले दिनों में कर देगा. इसको लेकर कई जिलों में जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन फिरोजाबाद जनपद में जिला अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है.

फिरोजाबाद में लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद से ही जिला अध्यक्ष बदलने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के सात माह बीत जाने के बाद भी संगठन के चुनाव के दौरान भी अभी जिला अध्यक्ष पद पर नामांकन की प्रक्रिया भी नहीं हो सकी है. ऐसे में जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे तमाम दावेदार मायूस है. भाजपा संगठन में जिला स्तरीय चुनाव प्रक्रिया में पहले चरण में मंडल अध्यक्षों के नामांकन और उसके बाद उनके चुनाव और घोषणा होनी थी, लेकिन फिरोजाबाद जिले में मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा नहीं की जा सकी है.

दरअसल फिरोजाबाद जनपद में जिला अध्यक्ष के संगठन में 17 मंडल हैं लेकिन जिला संगठन में मंडल अध्यक्षों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी इनकी घोषणा नहीं की जा सकी है. जिसके चलते जिला अध्यक्ष के नामांकन यहां नहीं हो सके हैं जबकि दूसरे जिलों में जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर उनके नामांकन करने के बाद उन्हें प्रदेश संगठन के पास चयन के लिए भेज दिया गया है. किंतु फिरोजाबाद में भाजपा संगठन को नया जिला अध्यक्ष मिलन अभी दूर की कौड़ी की बात है.

क्यों नहीं हो सकी है मंडल अध्यक्षों की घोषणा?
फिरोजाबाद जिले के 17 मंडल अध्यक्ष अभी भी वेटिंग लिस्ट में है,फिरोजाबाद में मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी पेंच फंसा हुआ है. संघ और संगठन के कद्दावर नेताओं ने मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर अपनी निजी प्रतिष्ठा दांव पर लगा रखी है. प्रत्येक मंडल में मंडल अध्यक्ष पद की दावेदारी करने वाले भाजपा कार्यकर्ता ने पार्टी संगठन और संघ के बड़े पदाधिकारीयों से अपनी सिफारिश लगवाई है, जिसके चलते एक-एक मंडल पर दावेदारों की सिफारिश में उच्च स्तरीय नेता भी गुटबाजी में फस गए हैं. जिसके चलते प्रदेश संगठन फिरोजाबाद पर मंडल अध्यक्ष घोषित नहीं कर सका है.

फिरोजाबाद महानगर को मिल जाएगा नया अध्यक्ष
फिरोजाबाद जनपद के महानगर संगठन के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. गौरतलब है कि फिरोजाबाद महानगर के 9 मंडल है और इन सभी मंडलों में मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जा चुकी है जिसके बाद महानगर अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों8 जनवरी को नामांकन कर दिया था. महानगर अध्यक्ष पद के लिए 71 दावेदार सामने आएहैं. फिरोजाबाद महानगर अध्यक्ष की घोषणा प्रत्येक संगठन द्वारा तय तारीख के मुताबिक जल्द ही की जाएगी लेकिन फिरोजाबाद में जिला अध्यक्ष अभी नहीं मिल सकेगा.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 'ये अपमान नहीं भूलेंगे पूर्वांचली..', BJP नेता के विवादित बयान पर भड़के अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget