एक्सप्लोरर

Noida News: नोएडा के सती पॉलीप्लास्ट कंपनी में आग लगी, फायर टीम ने कड़ी मशक्तत के बाद पाया काबू

UP News: नोएडा के फेस-2 स्थित सती पॉलीप्लास्ट कंपनी के भूतल पर आग लग गई, घटना की सूचना पर दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

Fire In Noida: उत्तर प्रदेश स्तिथ नोएडा की एक कंपनी में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. फायर विभाग के मुताबिक, लगभग 2:53 बजे नोएडा के फेस-2 स्थित सती पॉलीप्लास्ट कंपनी के भूतल पर आग लगने की सूचना मिली. यह कंपनी प्लास्टिक के दाने से रैपर बनाने का काम करती है. आग की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर सर्विस यूनिट घटना स्थल पर पहुंची और लगभग 15 गाड़ियों (जिसमें यूपी फायर सर्विस और कुछ प्राइवेट कंपनियों की गाड़ियां शामिल हैं) की मदद से आग पर काबू पाया. 

फायर सर्विस की टीम ने बड़ी मेहनत और तत्परता से आग को पूरी तरह से बुझा दिया, जिससे कंपनी और आसपास की तीन अन्य कंपनियों को कोई जान या माल का नुकसान नहीं हुआ. राहत की बात यह रही कि घटना में कोई भी कर्मचारी फंसा नहीं था. इस संबंध में चीफ फायर प्रदीप चौबे ने बताया कि सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद, करीब 3:00 बजे, फायर सर्विस यूनिट ने अपनी कार्रवाई शुरू की. उन्होंने कहा, "हमने पहले दो गाड़ियां भेजी, फिर गाजियाबाद से भी दो गाड़ियां बुलाई. कुल मिलाकर 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची और चार से पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया. 

प्रशासन आग लगने के कारणों की कर रहा जांच
हालांकि, कंपनी की ओर से सूचना देर से मिलने के कारण आग पूरी कंपनी में फैल गई थी. अच्छी बात यह है कि हम आसपास की फैक्ट्रियों को बचाने में सफल रहे हैं. फिलहाल, कूलिंग का काम चल रहा है." इस घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है. चीफ फायर ऑफिसर के मुताबिक, आग बाहर से ही फैलना शुरू हुई थी, इसलिए कंपनी में मौजूद सभी कर्मचारी और आसपास के लोग जल्द ही बाहर आ गए थे.

ये भी पढ़ें: प्रयागराज में श्रद्धालुओं से भरी कार में आग, फिरोजाबाद में भी हादसा, महाकुंभ से लौट रही बस जलकर राख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget