एक्सप्लोरर

रायबरेली: रंजिश की वजह से दबंगों ने बोलेरो गाड़ी में लगाई आग, जानें- पुलिस ने क्या किया

रायबरेली में दबंगों ने दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी. मामले को लेकर पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. गाड़ी के कागजात और 5 हजार रुपये भी जलकर खाक हो गए.

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भले ही अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर निरंतर प्रयास कर रहे हों, अपराधियों और दबंगों को सलाखों के पीछे भेजने के सख्त निर्देश दिए हो लेकिन इनके अपने ही अधीनस्थ अधिकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे. मामला रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र का है जहां दबंगों ने दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद भी दबंग खुलेआम घूम रहे हैं. पुलिस ने अब तक दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है.

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई पीड़ित रूप नारायण गदागंज थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव के रहने वाले हैं. घर के सामने खड़ी इनकी बोलेरो गाड़ी संख्या यूपी 33 एम 5895 को गदागंज थाना क्षेत्र के बारिन गांव के रहने वाले दबंग दीप कुमार और प्रदीप कुमार ने आग लगा दी. देखते ही देखते गाड़ी धू-धूकर जल गई. देर रात का मामला था इसलिए जब तक आग बुझाने के लिए लोग इकट्ठा होते तब तक गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी. इसकी तहरीर पीड़ित ने गदागंज पुलिस को भी दी लेकिन पुलिस दबंगों से सांठ-गांठ कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया.

जान से मारने की दी थी धमकी रूप नारायण की तहरीर के अनुसार दीप कुमार और प्रदीप कुमार से उनका पहले से विवाद चल रहा था. एक दिन वो अपने खेत में नाली बना रहे थे जिसको लेकर उन लोगों ने विरोध किया और जान से मारने की धमकी भी दी थी. इतना ही नहीं रात में आकर घर के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी में भी आग लगा दी. गाड़ी के अंदर रखे कागजात के साथ 5 हजार रुपये भी जलकर खाक हो गए.

जगजाहिर हैं गदागंज पुलिस के कारनामे गदागंज पुलिस आए दिन चर्चा में बनी रहती है. पीड़ित दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर होते हैं और थाने से न्याय न मिलने पर फरियादी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हैं. फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने इस मामले पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि इस संबंध में फायर अफसर से भी रिपोर्ट मांगी गई है, जो तथ्य आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें:

नोएडा में 150 सफाई कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज, जानें- पूरा मामला

योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा का बयान, कहा- लव जिहाद के पीछे सिमी और पीएफआई जैसे संगठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
गौतम बुद्ध नगर में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ चौकियों को किया गया अलर्ट; ADM ने लिया जायजा
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget