एक्सप्लोरर

लखनऊ: बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर कबाड़ियों को बसाने वाले भाइयों पर केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

लखनऊ में मोहम्मद फरहान भाटी और उसके भाई सेठ बशीर अहमद भाटी ने फर्जी दस्तावेज के जरिए जमीन को अपना बताते हुए वहां पर कबाड़ियों का कब्जा करा दिया. एलडीए ने जांच कराई तो पूरे खेल का खुलासा हुआ.

लखनऊ: महानगर में हनुमान सेतु के पास करोड़ों की जमीन पर कब्जा करके वहां कबाड़ियों को बसाने के मामले में कैसरबाग के डिवाइन अपार्टमेंट में रहने वाले मोहम्मद फरहान भाटी और उसके भाई सेठ बशीर अहमद भाटी के खिलाफ एलडीए ने एफआईआर दर्ज कराई है.

कबाड़ की दुकानें लगवाकर करते थे वसूली एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि दोनों भू-माफिया हैं और नजूल की जमीन पर कब्जा करके वहां पर कबाड़ की दुकानें लगवाकर वसूली करते थे. करीब 10 साल से उस बेशकीमती जमीन पर कबाड़ रखने वालों से मोटा किराया भी वसूला जा रहा था. दोनों ने फर्जी तरीके से जमीन पर अपनी दावेदारी भी जताई और एलडीए को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचाया. अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जमीन सरकार के खाते में आ गई एलडीए के अमीन दिलीप कुमार ने बताया कि जिस जमीन पर कब्जे का आरोप है, वो सरकारी अभिलेखों में नजूल भूमि के रूप में दर्ज है. ये जमीन हनुमान सेतु मंदिर के पास बीरबल साहनी मार्ग में स्थित है. इस जमीन का पट्टा सहकारी आवास समिति के नाम पर दिया गया था. ये पट्टा वर्ष 2011 में समाप्त हो गया. इसके बाद जमीन फिर से सरकार के खाते में आ गई.

जांच में हुआ खुलासा मोहम्मद फरहान भाटी और उसके भाई सेठ बशीर अहमद भाटी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन को अपना बताते हुए वहां पर कबाड़ियों का कब्जा करा दिया और उनसे नियमित रूप से किराया भी वसूलते रहे. मामले की जानकारी पाकर एलडीए ने जांच कराई तो खेल का खुलासा हुआ.

दर्ज कराई गई एफआईआर जांच में मोहम्मद फरहान भाटी और उसके भाई सेठ बशीर अहमद भाटी को दोषी पाते हुए दोनों के खिलाफ महानगर कोतवाली में धोखाधड़ी और सरकारी संपत्ति पर कब्जे की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है. एलडीए ने दो दिन पहले ही इस बेशकीमती जमीन से कब्जा हटवाकर उसे खाली कराया है.

ये भी पढ़ें:

राम मंदिर के लिए कितना जमा हुआ पैसा, चंपत राय बोले- अभी नहीं मिला सही आंकड़ा

UP: कांग्रेस की नदी अधिकार यात्रा पर हमला, निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तोड़ा मंच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget