एक्सप्लोरर

किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर नोएडा में ठगी, डॉक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ FIR

नोएडा में डॉक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. डॉक्टर पर आरोप है कि किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर एक शख्स से आठ लाख रुपये की ठगी की है.

नोएडा: अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर एक मरीज के भाई से कथित रूप से आठ लाख रुपए ठगने को लेकर पुलिस ने एक डॉक्टर सहित दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है. यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी.

किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना सेक्टर 20 में अहमद खान ने इस संबंध में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है. उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि वर्ष 2019 में अहमद खान के भाई सफीक अहमद (52 वर्ष) की किडनी (गुर्दा) खराब हो गई थी. उन्होंने बताया कि सफीक का उपचार गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में चल रहा था. वहां पर डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य का परीक्षण करने के बाद मरीज के परिजनों से कहा कि उनके गुर्दा का प्रतिरोपण करना होगा. उन्होंने बताया कि उसके बाद शफीक के परिजन ने उन्हें एम्स में भर्ती कराया. एम्स के डॉक्टरों ने भी गुर्दा प्रतिरोपण की बात कही.

इस तरह हुई धोखाधड़ी 

अपर उपायुक्त ने शिकायत के हवाले से बताया कि अहमद खान किडनी ट्रांसप्लाट के लिए लोगों से से बातचीत कर रहे थे. इसी बीच उनके पड़ोस में रहने वाले अब्दुल गफ्फार नाम के व्यक्ति ने उनसे कहा कि नोएडा के सेक्टर-19 में रहने वाले दिल्ली के एक बड़े सरकारी अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर बुलंद अख्तर किडनी का इंतजाम करा देंगे.

अपर उपायुक्त ने बताया कि आमिर खान अब्दुल गफ्फार के साथ नोएडा के सेक्टर 19 में रहने वाले डॉक्टर बुलंद अख्तर से मिला. अख्तर ने उससे गुर्दा का इंतजाम करने के लिये 10 लाख रुपए की व्यवस्था करने को कहा.

आठ लाख रुपये में तय हुआ सौदा

शिकायत के हवाले से उन्होंने बताया कि मोलभाव के बाद सौदा आठ लाख रुपए में तय हुआ. उन्होंने बताया कि अहमद खान ने नगद व बैंक अकाउंट के माध्यम से अब्दुल गफार तथा डॉक्टर बुलंद अख्तर को आठ लाख रुपए दिये. उन्होंने बताया कि दोनों ने किडनी की व्यवस्था नहीं करवाई और 15 जनवरी को अहमद खान के भाई सफीक अहमद की मौत हो गई. इसके बाद आमिर खान ने दोनों आरोपियों से रुपये की मांग की, तो दोनों ने धन नहीं लौटाए.

उन्होंने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि ये लोग अवैध रूप से गुर्दा प्रतिरोपण कराने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

पहले भी नोएडा में मामला सामने आया

गौरतलब है कि इससे पहले भी नोएडा में अवैध रूप से गुर्दा प्रतिरोपण के कई मामले सामने में चुके हैं. हाल ही में थाना फेज-3 पुलिस ने बांग्लादेश से लोगों को भारत में लाकर अवैध रूप से गुर्दा प्रतिरोपण कराने का खुलासा किया था. इस मामले में भी बांग्लादेश तथा बिहार के कुछ लोग गिरफ्तार हुए थे.

ये भी पढ़ें.

प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, कहा- अब कब्रों से रामनामी भी छीनी जा रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर: पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
पंचायत चुनाव और आरक्षण पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, क्या बोले?
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000
उत्तराखंड: तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे ₹61000
कौन हैं ऐश्वर्य राज? जिन्हें जयंत चौधरी ने यूपी में दी RLD की कमान
कौन हैं ऐश्वर्य राज? जिन्हें जयंत चौधरी ने यूपी में दी RLD की कमान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget