एक्सप्लोरर

दोस्त की हत्या के आरोप में तीन पर मामला दर्ज, इस तरह खुला राज

मर्चेंट नेवी में तैनात रहे मृतक के भाई के मुताबिक पोस्ट रिपोर्ट में सिर्फ सिर में चोट दिखाई गई है। इस कारण उन्होंने स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई थी।

गाजियाबाद, एबीपी गंगा। दोस्त की हत्या के आरोप में तीन लड़कों पर अदालत के आदेश के बाद विजय नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। तीनों उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। उसका शव 21 नवंबर की शाम को विजयनगर इलाके में रेलवे ट्रैक पर मिला था। मर्चेंट नेवी में तैनात रहे मृतक के भाई के मुताबिक पोस्ट रिपोर्ट में सिर्फ सिर में चोट दिखाई गई है। इस कारण उन्होंने स्थानीय पुलिस से गुहार लगाई थी। सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

बदायूं के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में बदरपुर गांव के रहने वाले दिलीप कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई मचकेंद्र पटेल उर्फ पवन (25) विजयनगर की एक निजी कंपनी में काम करता था। पवन अपने गांव के ही प्रिस कुमार और पड़ोसी गांव के दो सगे भाई अखिल व अतुल के साथ एक फ्लैट में रहता था। पवन नवंबर-2018 में दिवाली पर घर आया था। इस दौरान उसने बताया कि अखिल के साथ किराये के पैसों को लेकर झगड़ा हो गया है। इस कारण वह तीनों से अलग हो गया है। 13 नवंबर को वह गाजियाबाद लौटा और 18 नवंबर तक परिजनों से उसकी बातचीत हुई। इसी दौरान पता चला कि वह तीनों के साथ रहने लगा था और दुबारा हुए झगड़े में तीनों ने उसे पीटा था।

पुलिस ने झाड़ लिया पल्ला 18 नवंबर के बाद जब भी कॉल की जाती तो उसका मोबाइल अन्य लोग उठाते और खाना खाने व नहाने का बहाना बनाते रहते। 22 नवंबर को गाजियाबाद पुलिस ने दिलीप को फोन कर बताया कि उनके भाई की ट्रेन एक्सिडेंट में मौत हो गई है। दिलीप ने प्रिस को कॉल कर पवन के बारे में पूछा। उसने बताया कि वह 22 नवंबर की सुबह ही गांव लौटा है और 21 नवंबर को पवन की गाजियाबाद में मौत हो गई। दिलीप ने उसे साथ चलने को कहा तो उसने फोन काटकर स्विच ऑफ कर लिया। दिलीप के मुताबिक पीएम रिपोर्ट में पवन के सिर्फ सिर में चोट आई, जबकि ट्रेन एक्सिडेंट में शरीर के अधिकांश हिस्सों में चोट आती है। स्थानीय पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मामला आत्महत्या का बताकर पल्ला झाड़ लिया।

भाई को इंसाफ दिलाने के लिए छोड़ी नौकरी मर्चेंट नेवी में आयलर के रूप में आस्ट्रेलिया में तैनात थे। नवंबर में सांप के काटने से पत्नी रानी की मौत के कारण के कारण वह दो माह की छुट्टी पर आए थे। मगर पत्नी की मौत के 15 दिन बाद ही भाई की भी हत्या कर दी गई। दीपक का कहना है कि पुलिस का रवैया देखकर उन्होंने अपनी कंपनी से किया करार तोड़ दिया। तभी से वह भाई को इंसाफ दिलाने की मुहिम में जुटे हुए हैं। एसएचओ विजयनगर श्यामवीर सिंह ने बताया कि प्रिस कुमार, अखिल व अतुल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्यों के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
लखनऊ हत्याकांड से लेकर नेहा बोरा पोस्टर विवाद तक, BJP पर बरसे सपा सांसद
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget