एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह और समर्थकों के खिलाफ FIR, लगे ये आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया

UP Lok Sabha Election 2024: एफआईआर के मुताबिक शनिवार को प्रयागराज (Prayagraj) में हो रही वोटिंग के दौरान पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह मतदान को प्रभावित कर रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह के खिलाफ आज प्रयागराज में मतदान को प्रभावित करने के आरोप में क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है. रेवती रमण सिंह के साथ ही उनके पचास समर्थकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद रेवती रमण सिंह को कुछ घंटे तक हिरासत में रखा था, लेकिन मतदान खत्म होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था. 

रेवती रमण सिंह के खिलाफ प्रयागराज के करेली पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 188, 353 और 171 एफ के साथ ही पीपुल्स रिप्रेजेंटेशन एक्ट की धारा  131 के तहत केस दर्ज किया गया है. करेली पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार राय की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में रेवती रमण सिंह के साथ ही उनके ड्राइवर चंद्रशेखर और पचास अज्ञात समर्थकों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है. 

UP Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत, 25 घायल, बस के ऊपर पलटी ट्रक

लोगों पर दबाव डालकर वोटिंग कराने का आरोप
एफआईआर के मुताबिक शनिवार को प्रयागराज में हो रही वोटिंग के दौरान पुलिस को खबर मिली कि करेली इलाके में लेखपाल ट्रेनिंग स्कूल के पास समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह मतदान को प्रभावित कर रहे हैं. वह अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों पर दबाव बना रहे हैं. उनके पास कोई वैध पास भी नहीं था. प्रचार के लिए जो वाहन पास था भी, उसकी भी वैधता  23 मई को शाम पांच बजे ही खत्म हो गई थी. इस दौरान पुलिस के मना करने पर समर्थकों ने नारेबाजी व हंगामा किया और ट्रैफिक व कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश की. 

कुंवर रेवती रमण सिंह द्वारा मतदान को प्रभावित करने की शिकायत पर पुलिस उन्हें थाने ले गई और मतदान खत्म होने के बाद उन्हें जाने दिया गया. इस दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता करेली थाने पहुंचे और वहां हंगामा किया. दूसरी तरफ रेवती रमण सिंह समेत विपक्षी नेताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता उनके वोटरों को परेशान कर रहे थे. उन्हें वोट डालने से रोक रहे थे. पुलिस ने भी मदद करने के बजाय बीजेपी की ही मदद की. सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget