एक्सप्लोरर

फिल्म 'सांड की आंख' फसी विवाद में, कास्टिंग को लेकर उठे सवाल

फिल्म 'सांड की आंख' के ट्रेलर में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर के द्वारा निभाए गए रोल को लेकर एक विवाद खडा हो गया है। फिल्म में बुजुर्ग महिलाओं के किरदार को लेकर उनकी कास्टिंग विवाद खड़ा हो गया है।

मुंबई, एंटरटेनमेंट डेस्क। साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है 'सांड की आंख'। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलाज हुआ है, जिसमें तापसी और भूमि ऐसे गांवों में रहती हैं। जहां औरतों को घूंघट हटाने की इजाजत नहीं है। ये किरदार उत्तर प्रदेश की 60 से अधिक आयुवर्ग की दो बहनों की वास्तविक जीवनी पर आधारित है, जो अब प्रसिद्ध शार्पशूटर बन गई हैं। तापसी और भूमि की कास्टिंग को चुनौती देते हुए, अनुभवी अभिनेत्री नीना गुप्ता ने ट्वीट किया, "हां, मैं बस इस बारे में सोच ही रही थी। हमारी उम्र के रोल में तो कम से कम हमसे करा लो भाई।"

वहीं कंगना रनौत की बहन रंगोली ने यह खुलासा किया कि ये फिल्म पहले कंगना को ऑफर की गई थी, लेकिन कंगना ने उन्हें दो बहनों के किरदार के लिए नीना गुप्ता और राम्या कृष्णा का नाम सुझाया था। इस खुलासे के बाद ही ट्विटर पर बहस शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए तापसी ने जवाब दिया, "मुझे आश्चर्य हो रहा है.. मुझे सच में आश्चर्य हो रहा है.. जो अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल कर बदलाव लाने के लिए प्रयासरत हैं, ऐसे लोगों का समर्थन करने के लिए, क्या हम वास्तव में अपनी रीढ़ के साथ अपना कंधा खो चुके हैं???? मुझे सच में आश्चर्य हो रहा है। जब हम सभी को अनुपम खेर का 'सारांश' में निभाया किरदार काफी पसंद आया, तो क्या हम यही सवाल उनसे पूछते? जब नरगिस दत्त ने सुनील दत्त की मां की भूमिका निभाई क्या हमने उनसे सवाल किया? क्या हमने जॉन ट्रावोल्टा से हेयरस्प्रे में एक महिला की भूमिका निभाने के लिए सवाल किया था? जब आमिर खान ने '3 इडियट्स' में कॉलेज के छात्र की भूमिका निभाई, क्या हमने सवाल किया? और भविष्य में क्या हम 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' में एक समलैंगिक व्यक्ति की भूमिका निभाने को लेकर आयुष्मान खुराना से सवाल करेंगे? या ये सवाल सिर्फ हमारे लिए आरक्षित हैं??? खैर ऐसा हो भी सकता है.. हमारे छोटे से प्रयास पर ध्यान देने के लिए आपका दिल से धन्यवाद, जोकि आपको कुछ नया देने के लिए, कुछ अलग देने के लिए, और कुछ ऐसे देने के लिए है, जिस पर आप टिप्पणी करना चाहें। चाहे आप जो भी टिप्पणी करें, लेकिन यह कुछ ऐसा है जो आपका ध्यान खींच रहा है। चलिए बहस जारी रखते हैं और उम्मीद है कि इस दिवाली आपके सवालों का जवाब मिल जाएगा और भ्रम दूर हो जाएंगे, क्योंकि हम तो आ रहे हैं, इस बार पटाखे नहीं गोलियां बरसाने। हमारी छोटी सी फिल्म के लिए शुभकामनाएं और इस पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!"

जब हमने उम्रवाद पर तापसी की सोची-समझी कमेंट के लिए उनको बधाई दी, तो उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में बहुत अधिक कहने से बचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन एक वक्त के बाद मैंने सोचा कि जब मेरी मेहनत और प्रयासों पर सवाल उठाया जा रहा है, तो मुझे इसके साथ खड़े होने की जरूरत है।"

कुछ साल पहले नीना गुप्ता ने ट्वीट कर निर्देशकों से फिल्म में भूमिका देने के लिए कहा था, क्योंकि तब उनके पास काम नहीं था।

हालांकि 60 से अधिक उम्र की शबाना आजमी का मानना है कि उम्र के अनुसार अभिनेत्रियों के पास काम करने के मौके कम नहीं हैं, "आपको बस सही वक्त पर सही जगह पर रहने की आवश्यकता है।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget