एक्सप्लोरर

पेट्रोल पंप पर जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस को देखकर फरार हुए आरोपी 

यूपी के बरेली जिले में पेट्रोप पंप पर दबंगों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान हुई मारपीट में मैनेजर विकास चौधरी, कर्मचारी रोहित और एक सेल्समैन आयुष चौरसिया घायल हो गए. 

Bareilly Petrol Pump Fight: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हाईवे किनारे स्थित पेट्रेल पंप पर शराब के नशे में पेट्रोल लेने आए एक व्यक्ति ने बिना किसी साधन के पेट्रोल ना मिलने पर हंगामा कर दिया. पंप कर्मचारियों ने उसे भगा दिया. कुछ देर बाद युवक ने साथियों के साथ आकर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उन्हें लहूलुहान कर दिया. किला पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. कर्मचारियों ने आरोपियों पर पंप का 1.23 लाख रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
   
कर्मचारियों से हाथापाई शुरू कर दी
किला से सीबीगंज को जाने वाले हाईवे पर चंदन नगर के सामने भारत ऑयल कंपनी का पेट्रोल पंप है. यहां के मैनेजर ने बताया कि मंगलवार को पंप पर शराब के नशे में एक व्यक्ति आया और पेट्रोल की मांग करने लगा. पेट्रोल लेने के लिए युवक के पास कोई साधन नहीं था. पेट्रोल देने से मना करने पर शराब के नशे में युवक ने पंप कर्मचारियों से हाथापाई शुरू कर दी. हंगामा होता देखकर उन्होंने युवक को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया.

नहीं माने आरोपी 
मैनेजर ने बताया कि कुछ समय बाद युवक अपने साथियों के साथ वापस आया और कर्मचारियों के साथ दोबारा मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते लोगों का एक बड़ा हुजूम पेट्रोल पंप पहुंचा और पंप के सभी कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे. भीड़ को रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने और लाठी-डंडों से मारपीट करते रहे.

आरोपियों की शिनाख्त में जुटी पुलिस 
झगड़ा बढ़ता देख पंप कर्मचारियों ने भी बचाव में हाथापाई शुरू की, लेकिन झगड़े के दौरान पंप मैनेजर विकास चौधरी, कर्मचारी रोहित और एक सेल्समैन आयुष चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाली भीड़ मौके से फरार हो गई. इसके बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा. पंप कर्मचारियों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है. वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की शिनाख्त में जुट गई है. 

ये भी पढ़ें: 

Flood in UP: 20 जिलों में बाढ़ से हाहाकार, घरों में घुसा पानी, लोग पलायन को मजबूर

UP News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर फर्जी डिग्री का आरोप, कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget