एक्सप्लोरर

Mahoba: महोबा जेल में टीवी देखने को लेकर दो कैदियों में झगड़ा, एक की आंख में आई गंभीर चोट

Mahoba: महोबा की जेल में बंद दो कैदियों के बीच टीवी देखने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक कैदी ने दूसरे कैदी को इतनी तेज धक्का दे दिया कि उसकी आंख में गहरी चोट आ गई.

Mahoba: यूपी के महोबा में जेल में बंद दो कैदियों के बीच टीवी देखने को लेकर विवाद हो गया और इस विवाद में एक कैदी ने दूसरे कैदी के साथ मारपीट कर दी. इस झगड़े में एक कैदी की आंख में गंभीर चोट आई है. जेल प्रशासन द्वारा पुलिस अभिरक्षा में घायल कैदी को इलाज के लिए महोबा जिला अस्पताल भेजा गया है. जहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया और उसका इलाज किया जा रहा है. 
 
इस बात को लेकर हुआ था झगड़ा
 
दरअसल महोबा जिला उप कारागार में बंद कैदियों और बंदियों के मनोरंजन के लिए टीवी की व्यवस्था की गई है ताकि जेल के कैदी कुछ समय के लिए अपना मनोरंजन भी कर सके. लेकिन इसी टीवी को लेकर जेल में दो कैदियों के बीच विवाद हो गया. खबर के मुताबिक चोरी के मामले में 7 माह से जेल में बंद बंदी दीपक का दूसरे कैदी जयचंद से टीवी देखने को लेकर विवाद हो गया. दीपक जेल में जब टीवी देख कर रहा था तभी जयचंद ने वहां जाकर टीवी बंद कर दिया. इसी बात में दोनों के बीच कहासुनी हो गई और फिर ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट भी शुरू हो गई. इसी बीच जयचंद ने दीप को जोरदार धक्का दे दिया, जिससे दीपक की आंख में गहरी चोट आ गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गया. 
 
घायल कैदी जिला अस्पताल में भर्ती
 
जेल में हुए इस झगड़े की खबर लगते ही कई सिपाही मौके पर पहुंच गए और दोनों को अलग किया. जिसके बाद जेल प्रशासन ने घायल दीपक को पुलिस अभिरक्षा में फौरन इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया. यहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि दीपक की आंख के पास गहरी चोट आई है. इसलिए उसे भर्ती कर लिया गया है. उसकी हालत स्थिर है. इस मामले पर जानकारी देते हुए जेलर बीएन मिश्रा ने बताया कि टीवी देखने को लेकर दोनों कैदियों में झगड़ा हुआ था, जिसमें एक कैदी को धक्का लगने से वो घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
कल से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, सर्वदलीय बैठक आज
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
मुरादाबाद में नीट छात्र ने की खुदकुशी, आम के बाग में मिला शव
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी में मिशन-27 को लेकर AIMIM ने कसी कमर, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget