एक्सप्लोरर

दो बच्चों की हत्या के बाद बेरहम पिता ने पत्नी और तीसरी बच्ची पर किया वार, खूनी मंजर देख सहम गए पड़ोसी

देहरादून में बेटा-बेटी का कत्ल करने के पिता ने पत्नी और दूसरी बेटी की जिंदगी खत्म करने की कोशिश की और फिर अपने गले में फंदा लगा दिया। पड़ोस के लोगों ने उसे मौका रहते फंदे से उतार लिया। पत्नी, बेटी और खुद वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

देहरादून, एबीपी गंगा। देहरादून में बेरहम पिता ने मंगलवार सुबह मासूम बेटे और बेटी की हत्या कर दी, जबकि पत्नी और तीसरी बेटी को लहूलुहान कर दिया। कमरे का लहूलुहान मंजर देखकर बस्ती के लोग सहम गए। बेटा-बेटी का कत्ल करने के बाद आरोपी ने अपने गले में फंदा लगा दिया। पड़ोस के लोगों की कोशिश से आरोपी को मौका रहते फंदे से उतार लिया गया। पत्नी, बेटी और खुद वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। आरोपी पेशे से चालक है।

परिवार को खत्म करने की कोशिश 

देहरादून से 20 किलोमीटर दूर डोईवाला के नागल ज्वालापुर की मेहरा बस्ती में राम सिंह नाम के व्यक्ति ने मंगलवार तड़के अपने दो बच्‍चों को धारदार हथियार से वार कर हत्‍या कर दी, जबकि पत्‍नी और एक अन्‍य बच्‍चे की भी जान लेने की कोशिश की। इसके बाद खुद फांसी लगाने का प्रयास किया। तीनों अस्‍पताल में भर्ती हैं। पुलिस वारदात के कारणों को तलाशने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राम सिंह चालक है। पहले वह अपनी गाड़ी चलाता था। बाद में अपनी गाड़ी भी उसने बेच दी थी।

दो बच्चों की हत्या के बाद बेरहम पिता ने पत्नी और तीसरी बच्ची पर किया वार, खूनी मंजर देख सहम गए पड़ोसी

ऐसे सामने आई घटना 

घटना का पता तब चला जब मंगलवार सुबह सात बजे साथी बच्‍चे स्‍कूल जाने लगे। दोस्‍तों ने मुस्‍कान, विनय आदि को स्‍कूल जाने के लिए आवाज दी, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। इस पर उन्‍होंने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर सब बेसुध पड़े नजर आए। इस पर पास में रहने वाले राम सिंह के भाई और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए। वे खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे। घायल राम सिंह, रीना और भूमिका को राम सिंह के भाई श्याम सिंह ने अपनी गाड़ी से हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई। देहरादून जिले की एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि आसपास पूछताछ में पता चला कि आरोपी कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget