एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: मकान पर कब्जे को लेकर दबंग पड़ोसियों ने पिता पुत्र को उतारा मौत के घाट, बेटी ने भागकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पिता पुत्र की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दलित परिवार के मकान पर कब्जा करने की नीयत से दबंगों ने घर में घुसकर पिता पुत्र की हत्या कर दी. परिवार की बेटी ने किसी तरह भाग कर जान बचाई. दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है लेकिन पुलिस की लापरवाही का आलम ये है की हत्या होने के बाद मौके पर कोई पुलिस पिकेट तैनात नहीं की गई है. वारदात मझोला थाना इलाके की है.

मुरादाबाद के चाऊ की बस्ती में रहने वाले अनुसूचित जाति के किशन लाल और उसके बेटे बिट्टन की पड़ोसी दबंगों ने घर में घुसकर ईंट से कुचलकर हत्या कर दी. घर में मौजूद पीड़ित की बेटी गुड़िया के मुताबिक वह किसी तरह जान बचा कर भागी और पुलिस में जाकर शिकायत की. इस दौरान पुलिसवालों ने उसे ही चौकी में ही बैठा लिया और टालते रहे. इतने में हमलवार वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. मृतक की बेटी ने लगभग 15 पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है की हमलावर उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं इसीलिए उन्होंने उसके पिता और भाई की हत्या कर दी.

मुरादाबाद: मकान पर कब्जे को लेकर दबंग पड़ोसियों ने पिता पुत्र को उतारा मौत के घाट, बेटी ने भागकर बचाई जान

पूरे मामले पर एसएसपी मुरादाबाद अमित पाठक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है. घटना के बारे में शुरूआती जानकारी दोनों तरफ से पथराव की मिली है. हत्या कैसी हुई और क्यूं हुई है इसकी जांच की जा रही है. दो लोगों को की गिरफ्तारी कर ली गई है, अन्य की तलाश की जा रही है.

कानपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन, दो अलग-अलग मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इलाहाबाद HC में तोड़फोड़, वकील को जेल भेजने के आदेश पर भड़के अधिवक्ता
इलाहाबाद HC में तोड़फोड़, वकील को जेल भेजने के आदेश पर भड़के अधिवक्ता
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
आगरा MLC चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा, स्नातक सीट पर BJP ने मारी बाजी
आगरा MLC चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा, स्नातक सीट पर BJP ने मारी बाजी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget