एक्सप्लोरर

Fatehpur News: सवाल का जवाब नहीं दे पाया बच्चा तो टीचर ने पटककर पीटा, सिर फूटने से हुआ लहूलुहान

UP News: फतेहपुर में घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है. टीचर के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

Uttar Pradesh News: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) जिले के खखरेडू थाना क्षेत्र के तारापर गांव के श्री सदाशिव इंटर कॉलेज कुली खखरेडू विद्यालय में टीचर ने एक छात्र की पिटाई करके सिर फोड़ दिया. इससे नाराज परिजनों ने आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. घायल छात्र ने बताया कि वह मैथ का सवाल पूछे जाने पर खड़े होकर देख रहा था कि तभी टीचर को गुस्सा आ गया और छात्र प्रमोद के बाल पकड़कर पिटाई करते हुए उसे पटक दिया, जिससे छात्र का सिर फट गया. छात्र के परिजनों ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं डीआईओएस ने मामले में प्रिंसिपल से पूछताछ करते हुए टीचर के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है.

खखरेडू के तारापर गांव के कक्षा 7 के छात्र का टीचर ने सिर्फ इसलिए पीटकर सिर फोड़ दिया क्योंकि वह टीचर द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पाया. इससे विद्यालय में तैनात टीचर पवन को गुस्सा आ गया और छात्र प्रमोद का बाल पकड़कर पिटाई करते हुए उसका सिर फोड़ दिया. घायल छात्र के परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई तो उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. इसके बाद परिजनों ने थानें पहुंचकर पुलिस से इसकी शिकायत की. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

अधिकारी ने क्या कहा
वहीं इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक से बात की गई तो उनका कहना था कि विद्यालय के प्रिंसिपल से बात की गई है और उनको निर्देश दिया गया है कि इस तरह से छात्र की पिटाई करने वाले टीचर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे वहां से हटाया जाए. बच्चों को पढाई के दौरान न मारे जाने के निर्देश हैं लेकिन उसका पालन नहीं किया गया है.

डीआईओएस फतेहपुर देवकी सिंह ने बताया कि, जैसे ही ये बात मेरे संज्ञान में आई, मेरी प्रधानाध्यापक से बात हुई है. वह टीचर अप्रशिक्षित है, वो ये जानता ही नहीं कि बच्चों के साथ किस तरह का व्यवहार करना है. घटना के बारे में मुझे भी पता चला है, इसमें एफआईआर भी हुई है और पुलिस अपने हिसाब से कानूनी कार्रवाई करेगी. विभागीय कार्रवाई को हम अपने स्तर से अमल में लाएंगे, उसको स्कूल निष्कासित किया जाएगा.

Bageshwar News: बागेश्वर में घोटाले को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती, सचिव दिए ये निर्देश, कहा रिपोर्ट भी करें दाखिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget