एक्सप्लोरर

Fatehpur: फतेहपुर में 10 हजार का लालच देकर गरीबों का धर्मांतरण, पादरी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर में धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद हंगामा हुआ. पुलिस ने धर्मांतरण की जानकारी मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है. चर्च में रखे दस्तावेजों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया.

UP News: यूपी के फ़तेहपुर (Fatehpur) जिले में धर्म परिवर्तन (Conversion Arrested) के मामले में पादरी सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने पादरी सहित दो लोगों को बहुआ चर्च से गिरफ्तार (Pastor Arrested) किया है. बताया जा रहा है कि पादरी अपने साथियों के साथ मिलकर गरीबों की बस्ती में गया था. दोनों पर गरीबों को 10 हजार रुपये का प्रलोभन देकर धर्मांतरण करने के आरोप लगे हैं. 

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद फ़तेहपुर जिले के ललौली ठाल क्षेत्र के बहुआ कस्बे में बने चर्च के बाहर बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा. धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर मौके सदर एसडीएम, जाफरगंज डीएसपी और  ललौली थाने की फोर्स मौके पर पहुंची. उन्होंने वहां हंगामे को शांत कराया. चर्च के अंदर से पादरी और उसके साथी को पकड़कर पुलिस थाने ले गई. पुलिस ने चर्च में रखे गए दस्तावेजों को भी अपने कब्जे में लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

ग्रामीणों ने पादरी पर लगाया गंभीर आरोप

ललौली थाना के प्रभारी ने बताया कि धर्म परिवर्तन के मामले में पादरी जयलाल और बरौहा निवासी किशोरी रैदास को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि तीन अन्य आरोपियों महक, फुला देवी और श्रीमती को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. बहुआ के ग्रामीणों से पूछताछ के दौरान पता चला कि यह लोग पैसों का लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाते हैं. वहीं ललौली की रहने वाली मधु शुक्ला की तहरीर पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान करने और धर्मांतरण से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पादरी और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें: Badaun News: घरेलू विवाद में बहू-बेटे ने स्कूल टीचर को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Trust Meeting Live: ट्रस्ट की बैठक से पहले सामने आई नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी, कहा- पापियों को कड़ी सजा मिले
Live: ट्रस्ट की बैठक से पहले सामने आई नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी, कहा- पापियों को कड़ी सजा मिले
'सपा-कांग्रेस को राम कभी माफ नहीं करेंगे...', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले बोले ब्रजेश पाठक
'सपा-कांग्रेस को राम कभी माफ नहीं करेंगे...', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले बोले ब्रजेश पाठक
यूपी में INDIA गठबंधन में बढ़ी तनातनी? सपा सांसद ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेताओं को दी नसीहत
यूपी में INDIA गठबंधन में बढ़ी तनातनी? सपा सांसद ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेताओं को दी नसीहत
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी ने मचाई हलचल, किस ओर है इशारा?
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास की चिट्ठी ने मचाई हलचल, किस ओर है इशारा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
UP में 2024 के झटके से उबरने के लिए मिशन 2027 पर बीजेपी की नजर! इन चार मुद्दों पर है खास फोकस
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget