एक्सप्लोरर

Fatehpur: फतेहपुर में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के दफ्तर में लूट का मामला, कैशियर सहित तीन गिरफ्तार

यूपी के फतेहपुर में फ्लिपकार्ट के ऑफिस में हुई लूटपाट के मामले में तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है.

UP News: यूपी के फ़तेहपुर जिले (Fatehpur District) में 15 अगस्त की रात ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में हुई लूटपाट की घटना का खुलासा किया है. यह कंपनी बुलेट चौराहा पर डीएम और एसपी के बंगला के बीच में मौजूद है. बदमाशों ने गनपॉइंट पर लूटपाट की थी. पुलिस ने घटना में शामिल तीन बदमाशों को अरेस्ट किया है और उनसे 18.53 लाख रुपये बरामद किए हैं.

कंपनी का कैशियर भी था लूट में शामिल

प्रयागराज के आईजी ने बताया की फ्लिपकार्ट कंपनी के कैशियर सहित तीन शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश के लिए दबिश दी जा रही हैं.  आईजी प्रयागराज डॉ राकेश सिंह ने पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में लूट की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 15 अगस्त की रात फ्लिपकार्ट कंपनी में अज्ञात बदमाशों ने गन पॉइंट पर 18 लाख 81 हजार लूट लिया थ. उनसे 18 लाख 53 हजार रुपये लूट का बरामद कर लिए गए हैं. लुटेरों को पकड़ने के लिए सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम को लगाया गया था. जांच के दौरान कंपनी के कैशियर विकास सिंह पर शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया तो पता चला कि वह लूट में शामिल अपने एक साथी से फोन कर मिलने जा रहा था. पुलिस ने उसे पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा राज बता दिया. 

Bareilly News: बरेली में सपा नेता भूपेंद्र कुर्मी की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, बिना नक्शा पास कराए हो रहा था निर्माण

कैशियर की निशानदेही पर छापेमारी

आईजी ने बताया कि कैशियर के निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए चित्रकूट जिले से कौशांबी के रहने वाले अनूप सिंह उर्फ अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया जिसके घर से लूटने में इस्तेमाल बैग मिला, बैग में लूटे गए पैसे और तमंचा बरामद किया गया. अनूप के अलावा सचिन सिंह (21) को गिरफ्तार किया गया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.

Gorakhpur News: मामूली झगड़े में सनका पति का दिमाग, पत्नी और तीन बच्चों पर फावड़े से किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget