एक्सप्लोरर

Fatehpur Crime: फतेहपुर में बदमाशों ने गन प्वाइंट पर पहले बनाया बंधक, बाद में लूटे 18 लाख रुपये, हुए फरार

UP News: यूपी के फतेहपुर में बदमाशों ने फ्लिपकार्ट कंपनी की डिलवरी एजेंसी से गन प्वाइंट पर 18 लाख 81 हजार लूट लिए. जिसके बाद फरार हो गए.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बुलेट चौराहे के पास देर रात बदमाशों ने फ्लिपकार्ट कंपनी के डिलवरी एजेंसी से गन प्वाइंट पर 18 लाख 81 हजार लूट लिए. फतेहपुर पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बुलेट चौराहे के पास फ्लिपकार्ट कंपनी के ऑफिस में वारदात हुई है. कंपनी के लोगों ने बताया कि असलहों की नोक पर डकैतों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर 18 लाख 81 हजार 79 रुपये कैश लूट कर फरार हो गए. मामले पर मुकदमा लिखा गया है. कई टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे. 

क्या है पूरा मामला?
एक कर्मचारी ने बताया कि एजेंसी में रात करीब दस बजे कम्पनी के चार कर्मचारी लिखापढ़ी क्लोज कर रहे थे. डीएम आवास की ओर से बाइक में आए तीन नकाबपोश बदमाश सीधे एजेंसी में धड़धड़ाते हुए घुस गए. एक बदमाश गन लेकर गेट पर खड़ा हो गया, दो बदमाश काम कर रहे कर्मचारियों पर असलहा तान कर धमकी दी. तभी एक ने कैश गिन रहे कैशियर विकास निवासी कोराई के पास कैश से भरा थैला छीन लिया.

वारदात के बाद बदमाश हुए फरार
कैश लेने के बाद बदमाश बेखौफ अंदाज में फरार हो गए. कैशियर ने बताया कि वह दो दिन से अवकाश पर था. शाम को आया था. एंट्री किए गए कैश की मिलान कर रहा था. तभी बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि घटना के तत्काल बाद उसने झांसी निवासी अपने मैनेजर को सूचना देते हुए पुलिस को जानकारी दी. पुलिस को पता चला कि बदमाश करीब 20 मिनट में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए और आसपास लोगों को भनक तक नहीं लगी.पुलिस के पहुंचने पर लोगों को लूटपाट होने की सूचना हुई.

ये भी पढ़ें:-

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी मामले में घिरे स्वामी प्रसाद मौर्य तो सामने आए अखिलेश यादव, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

Pilibhit News: पीलीभीत में आजादी के जश्न में मर्यादा भूले पुलिसकर्मी, जमकर किया नागिन डांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
गाजियाबाद: बच्चों की तस्करी का खुलासा, दंपत्ति ने अपने बच्चे को भी बेचा, 7 गिरफ्तार
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget