एक्सप्लोरर

Farmers Protest सीतापुर में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, लगे सरकार विरोधी नारे, पुलिस से हुई झड़प

सीतापुर में किसान आंदोलन की आंच पहुंच चुकी है. कृषि कानून के विरोध में यहां किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला. इस बीच बैरिकैटिंग लगाकर रोक रही पुलिस से किसानों की झड़प भी हो गई है.

सीतापुर: कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में किसान संगठनों के आह्वान पर गुरुवार ‌को सीतापुर में सैकड़ों काश्तकारों ने ट्रैक्टर मार्च किया. जिले के ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में काश्तकार अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के संग जिला मुख्यालय पहुंचे. इसी बीच सीतापुर जिला और पुलिस प्रशासन ने उन्हें हर गांव और रामकोट में रोकने का प्रयास किया. इससे पहले रात से ही किसान नेताओं के घरों पर पुलिस की दबिश का दौर शुरू हो गया. झरेखापुर के पास रोके जाने से सीतापुर जिला मुख्यालय पर मिलेट्री ग्रॉस फार्म पर ट्रैक्टर के साथ इकट्ठा हुए सिक्ख किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और सरकार विरोधी जमकर नारे भी लगाए.

किसानों से हुई झड़प

हरगांव में किसानों ने रोड भी जाम कर दिया लेकिन किसानों ने कहा कि वह ट्रैक्टर से शांति पूर्ण रैली निकाल रहे थे तभी हरगांव पुलिस ने रास्ते में ही गाड़ी खडी कर हमें रोक दिया और रोड जाम करने का आरोप हम किसानों पर लगा दिया. प्रशासन ने पहले से ही आरएमपी मोड़ के पास बैरिकेटिंग लगा दिया था जिससे कि किसान शहर में ना सके. एक दौर ऐसा भी आया कि आंदोलनकारी ट्रैक्टर के साथ सीतापुर-लखनऊ हाईवे जाम करने की तैयारी करने लगे, प्रशासन और पुलिस भी उनसे निपटने को तैयार हो गई. झड़प की नौबत आती, कि इससे पहले संदेशा आ गया कि झरेखापुर में रोके गए किसान नेता को छोड़ दिया गया है और एसडीएम सदर अमित भट्ट लेकर पहुंच रहे हैं.

एसडीएम को दिया विज्ञापन

इधर, आंदोलनकारियों की हर ग‌तिविधियों पर सिटी मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, कोतवाल टीपी सिंह, तालगांव कोतवाल अजय कुमार मय फोर्स मुस्तैद रहे, आखिर में तय हुआ कि आंदोलनकारी किसानों का बहुगुणा चौराहे पर ज्ञापन लिया जाएगा, जहां पहुंचने के बाद फिर एक बार आंदोलनकारी नगर में जाने की जिद करने लगे, वो बार-बार यह मांग कर रहे थे, कि उन्हें लालबाग चौराहे तक जाने दिया जाए, लेकिन प्रशासन ने पहले उन्हें आरएमपी मोड के पास बैरिकेटिंग कर उनका रूट बहुगुणा चौराहे की तरफ डाइवर्ट कर दिया, फिर बहुगुणा चौराहा से बाई पास हाइवे की तरफ जाने की इजाजत दे दी. किसानों ने अपना ज्ञापन बहुगुणा चौराहा पर एसडीएम सदर अमित भट्ट को दिया.

ये भी पढ़ें.

यूपी: लगातार हो रही वारदातों पर नाराज डीजीपी ने बुलाई बैठक, तमाम निर्देशों के साथ अफसरों को अल्टीमेटम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
UP में बनेगा बायोई-3 सेल, लैब से बाजार तक पहुंचेगी तकनीक; रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget