एक्सप्लोरर

किसानों के प्रदर्शन को लेकर यूपी पुलिस को मिला खुफिया इनपुट, अराजकतत्वों की तलाश में जुटी टीम

Noida Farmers Protest: किसानों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि कुछ अराजकतत्व किसान बनकर किसानों के धरने में पहुंच रहे हैं, जिनका किसान और किसानी से कोई लेना देना नहीं है.

Farmers Protest: नोएडा पुलिस को एक बड़ा इनपुट मिला है, जिसमें यह जानकारी दी गई है कि किसानों के धरना प्रदर्शन में कुछ अराजक तत्व घुस रहे हैं जो इस आंदोलन के जरिए अराजकता फैला सकते हैं. जिसके बाद नोएडा पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है और ऐसे अराजक तत्वों की निगरानी के लिए टीमें लगा दी गई हैं जो इनकी तलाश कर रही है. 

फिलहाल पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है कि कुछ अराजकतत्व किसान बनकर किसानों के धरने में पहुँच रहे हैं. जिनका किसान और किसानी से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है. पुलिस अब ऐसे लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है जो किसान बनकर आंदोलन में घुसकर अराजकता फैलाना चाहते हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसान अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन उनकी आड़ में अगर कोई अराजकता फैलाना चाहेगा तो उसे कतई छोड़ा नहीं जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अब इस बात की भी निगरानी की जा रही है कि किसानों के बीच में कौन से ऐसे लोग हैं जिनका किसान और किसानी से कोई नाता नहीं है लेकिन उसके बावजूद वह किसान बनकर इस भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं.

अपनी मांगो को लेकर अड़े हुए हैं किसान

बता दें कि किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस ने किसानों को दो बार गिरफ्तार कर उनके धरने को खत्म करा चुकी है उसके बावजूद किसान इकट्ठा होकर अपनी मांगो को लेकर अड़े हुए हैं और उनका कहना है की जबतक हमारी मांगो पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया जाता तब तक हमारा धरना जारी रहेगा. 

अराजक तत्व माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं 

इसी बीच जब पुलिस को इस तरह का इनपुट मिला कि किसानों के बीच में कुछ अराजक तत्व माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं तो पुलिस काफी ज्यादा अलर्ट हो गई है. नोएडा ग्रेटर नोएडा में पुलिस का जो खुफिया तंत्र है उसे सक्रिय कर दिया गया है और साथ ही अधिकारियों ने कई टीम में गठित करके उन अराजकतत्वों पर निगरानी रखने के लिए भी तैनात कर दी है जो किसानों की भीड़ में घुसकर अराजकता फैलाना चाहते हैं.

असम में बीफ पर प्रतिबंध के फैसले पर बोलीं इकरा हसन- अगर सरकारें जीवन में हस्तक्षेप करेंगी तो...

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
यूपी विधानसभा की इन 84 सीटों पर सबकी नजर, 69 पर BJP का कब्जा!
'अखिलेश CM और राहुल PM...', केशव मौर्य ने क्यों बोला ऐसा?
'अखिलेश CM और राहुल PM...', केशव मौर्य ने क्यों बोला ऐसा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नई SIT गठित, ये अधिकारी हैं शामिल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नई SIT गठित, ये अधिकारी हैं शामिल

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget