एक्सप्लोरर

राकेश टिकैत की सरकार को धमकी, अगर मांग नहीं मानी तो लखनऊ को दिल्ली बना देंगे

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक 3 कानून वापस नहीं होंगे, हमारा आंदोलन वापस नहीं होगा. हम लखनऊ को भी दिल्ली बनाने का काम करेंगे.

Farmers Protest: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार को बड़ी चेतावनी दी है. टिकैत ने कहा कि सरकार ने अगर मांग नहीं मानी तो लखनऊ को दिल्ली बना देंगे. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आंदोलन का प्रदेश है.

राकेश टिकैत ने कहा कि ''चार साल से गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया गया है, 12 हज़ार करोड़ रुपये का अबतक बकाया है. योगी सरकार ने गन्ने में एक रुपये नहीं बढ़ाये. 7-8 राज्यों में किसान को बिजली फ्री है लेकिन यूपी में ऐसा नहीं है.'' उन्होंने दावा किया कि ''गुजरात की सरकार को पुलिस चलाती है. कुछ ऐसा ही यूपी में भी होने वाला है जहां राज्य को पुलिस स्टेट बनाने की तैयारी है.''

लखनऊ को भी दिल्ली बनाने का काम करेंगे- राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ''हम किसानों के बीच जाएंगे. 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में बड़ी किसान पंचायत का आयोजन किया जाएगा. कैमरा और कलम पर पहरा लगाया जा रहा है. पूरे देश को कैप्चर करके रखा गया है.'' उन्होंने कहा कि ''जब तक 3 कानून वापस नहीं होंगे, हमारा आंदोलन वापस नहीं होगा. हम लखनऊ को भी दिल्ली बनाने का काम करेंगे. लखनऊ के चारों तरफ रास्ते बंद करने का काम किया जाएगा.''

टिकैत ने कहा कि ''हमने बंगाल में मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की लेकिन इसमें क्या गुनाह है. हम किसी से किसी को वोट देने की अपील नहीं करेंगे. किसान आंदोलन चुनाव नहीं लड़ेगी.'' उन्होंने कहा कि ''बीजेपी के साथ होने के दावे गलत हैं. खलिस्तानी समर्थकों को कॉल करके संसद आने की अपील से किसान आंदोलन का कोई लेना देना नहीं है. हम 14 अगस्त को ट्रैक्टर परेड करेंगे. ''

सभी सांसदों को ट्रैक्टर से संसद जाना चाहिए- राकेश टिकैत

राकेश टिकैत ने कहा, ''राहुल गांधी ट्रैक्टर पर गए, अब सभी सांसदों को ट्रैक्टर से जाना चाहिए. 26 जनवरी को हमारे किसान 4 लाख ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे. बताए रुट पर बेरिकेटिंग की गई. किसान रास्ता नहीं जानते थे इसलिए इधर उधर हुए. धार्मिक ध्वज लगाया गया था लेकिन राष्ट्रध्वज नहीं हटाया गया.''

ये भी पढ़ें.

यूपी चुनाव: मायावती के बाद अब अखिलेश यादव का 'ब्राह्मण कार्ड', बनाई ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget