एक्सप्लोरर

Ballia: गेहूं क्रय केंद्र बंद होने से धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, किसानों ने सड़क जाम की

बलिया में गेहूं क्रय केंद्र बंद होने से किसान परेशान हैं. ट्रैक्टर ट्रॉली पर गेहूं लादे पांच दिन से किसान खड़े हैं. लेकिन यहां कोई बताने वाला नहीं है कि ये कब खुलेगा.

बलिया: जहां एक तरफ सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के हर संभव कोशिश करने का दावा करती है. वहीं, यूपी के बलिया के में एक महीने बाद गेहूं क्रय केंद्र चालू होने के बाद भी पिछले दो दिनों से बंद हो जाने को लेकर किसानों को सड़क जाम तक करना पड़ रहा है. दूसरी तरफ बीजेपी के विधायक को अपनी ही सरकार में क्रय केंद्र को चालू कराने के लिए सत्याग्रह करना पड़ रहा है. ताजा मामला बलिया के बैरिया तहसील क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्र सोनबरसा का है. जहां क्रय केंद्र दो दिनों से बंद होने की सूचना के बाद बीजेपी के क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह ने क्रय केंद्र चालू होने तक क्रय केंद्र पर बैठ सत्य का आग्रह कर रहे हैं.

क्रय केंद्र खुलवाकर ही उठूंगा: बीजेपी विधायक

बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह बैरिया तहसील क्षेत्र के सोनबरसा गेहूं क्रय केंद्र पर धरने पर बैठना पड़ा. पिछले दो दिनों से क्रय केंद्र बंद पड़े होने की सूचना के बाद विधायक पहुंचे हैं और सत्याग्रह कर रहे हैं. बीजेपी विधायक की माने तो मैं इसके बारे में सभी उच्चाधिकारियों को बता दिया है. यहां तक कि जिले के प्रभारी मंत्री को भी बता दिया है. अगर आज कर्मचारी अपना काम शुरू नहीं करते हैं तो मैं काम शुरू कराकर ही इस स्थान से उठूंगा. यहां के भ्रष्ट अधिकारी मेरी सरकार को बदनाम करना चाहते हैं. मुझे दुःख है कि, मेरे भारतीय जनता पार्टी की सरकार होते हुए भी क्रय केंद्र बंद हो गया है और इतना कहने के बाद भी कोई कर्मचारी, अधिकारी यहां नियुक्त नहीं हुआ तो यह जिला प्रशासन की कमी है और मैं जिला प्रशासन के इस अकर्मण्यता और क्षमता विहीन व्यवस्था की निंदा करता हूँ. 

किसानों ने सड़क जाम किय़ा 

सड़क जाम कर नारेबाजी कर रहे किसान पिछले पांच दिनों से अपना गेहूं ट्रैक्टर पर लाद कर इस सरकारी गेंहू क्रय केंद्र पर बेचने के लिए पहुंचे. लेकिन इन किसानों को जब कोई कर्मचारी नहीं मिला तो उनका धैर्य टूट गया और ये लोग सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे. इनको इस क्रय केंद्र पर यह तक बताने के लिए कोई कर्मचारी मौजूद नहीं है कि, आखिर यह बंद क्यों है? लिहाजा इनको सड़क जाम करना पड़ गया है. सड़क जाम कर रहे किसानों का कहना है कि एक तो यह क्रय केंद्र एक महीने 12 दिन बाद चालू हुआ उसके बाद दो तीन दिन चलने के बाद ही बंद हो गया. यहां पर न कोई कर्मचारी है, जिससे पूछा जाय कि क्या कारण है कि क्रय केंद्र बंद हो गया. यहां 5 दिन से किसान ट्रैक्टर ट्रॉली पर गेहूं लादकर के खड़े हैं और क्रय नहीं हो रहा है. यदि यह क्रय केंद्र चालू नहीं होता है तो आगे हम लोग राष्ट्रीय राज मार्ग 31 को जाम करेंगे.

ये भी पढ़ें.

राकेश टिकैत ने जताई आंदोलन के लंबा चलने की उम्मीद, किसानों से बोले- 'स्थायी निर्माण कर लो'

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget