एक्सप्लोरर

Farmers Protest in Noida: किसानों का नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा है धरना

Noida Farmers Protest: किसान अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 51 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये थे.

Noida Farmers Protest: नोएडा प्राधिकरण के गेट पर आज सैकड़ों किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. किसानों ने कहा कि, जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. आपको बता दें कि, किसान पिछले डेढ़ महीने से नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसान और प्राधिकरण के बीच में कोई बीच के रास्ता निकलता है नजर नहीं आ रहा है. 

पांच मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन 

नोएडा प्राधिकरण पर धरना दे रहे किसानों का कहना है कि, उनकी मुख्य पांच मांगे हैं. पहली मांग उन्हें 10% का विकसित प्लॉट दिया जाए, साथ ही 64 परसेंट का बढ़ा हुआ मुआवजा सामान्य रूप में किसानों को वितरित किया जाए, तीसरी मांग है कि उनकी आबादी का निस्तारण करते हुए आबादी को नियमित किया जाए. इसके अलावा गांव में प्राधिकरण ने जो नक्शा नीति लागू की है उसे समाप्त किया जाए. इसके अलावा उनके प्रपोजल है, उसे प्राधिकरण अपनी बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पास कर सरकार को भेजे, ताकि वह एक कानून का रूप ले सके और आगे किसी किसान को प्राधिकरण के चक्कर न लगाने पड़ें. 

51 दिनों से चल रहा है प्रदर्शन 

आपको बता दें कि, यह पूरा आंदोलन किसान नेता सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में चल रहा है. किसान पिछले 51 दिनों से प्राधिकरण के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसानों और कार्यक्रमों के बीच में कोई सहमति नहीं बन पाई है, लेकिन अब प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों से आ करके यह आश्वासन दिया है कि, वह शनिवार या सोमवार को अपने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी से बात कर सकते हैं, उनकी बातों को सुना जाएगा, उनकी जायज मांगों को शासन तक भेजा जाएगा और उम्मीद है कि किसान और प्राधिकरण के बीच सहमति बनेगी.

किसानों से बातचीत के लिए तैयार 

प्राधिकरण के अधिकारी ने आकर प्रदर्शन कर रहे किसानों से कहा कि, उन्हें रितु महेश्वरी जी ने भेजा है. वह किसानों के दर्द को समझती हैं किसानों से वार्तालाप के लिए प्राधिकरण 24 घंटे तैयार है, क्योंकि किसान उनके अपने हैं उनके बीच के हैं, इसलिए किसानों से बात करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है. प्राधिकरण के अधिकारी ने तो एबीपी गंगा से बातचीत के दौरान यहा तक कह डाला कि किसान हमारे अपने हैं कोई पाकिस्तान या चीन से नहीं आए हैं जो उनसे बातचीत करने में उन्हें कोई दिक्कत होगी. 

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त 

वहीं, किसानों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलग था चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ-साथ आरआर के जवानों को भी तैनात किया गया था, ताकि कानून व्यवस्था बिगड़ने ना पाए. एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान एडिशनल डीसीपी कुमार रणविजय सिंह ने कहा कि, पुलिस प्रशासन पूरी तरह से प्राधिकरण के गेट पर मुस्तैद है, किसान अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से करें अगर कानून को हाथ में लेने की कोशिश की गई तो पुलिस प्रशासन कार्रवाई करेगा.

हालांकि, प्राधिकरण के इस आश्वासन के बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन प्राधिकरण के बाहर से समाप्त कर दिया लेकिन किसानों ने कहा है कि उनका प्रदर्शन अभी खत्म नहीं होगा क्योंकि जब तक प्राधिकरण उनकी मांगों को मान नहीं लेता तब तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे, लेकिन प्राधिकरण के बाहर प्रदर्शन नहीं करेंगे.

फिलहाल किसान और प्राधिकरण की वार्तालाप शनिवार को सुबह 11:00 बजे होगी और देखना होगा कि इस वार्तालाप में किसानों और प्राधिकरण के बीच में सहमति बन पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें.

Shivpal Singh Yadav: बीजेपी सरकार पर शिवपाल का निशाना, कहा- गलत फैसलों से भुखमरी के कगार पर देश

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: झिझक की टूटती दीवार! मासिक धर्म पर सशक्त व्यवस्था, स्कूलों में पैड बैंक
यूपी: झिझक की टूटती दीवार! मासिक धर्म पर सशक्त व्यवस्था, स्कूलों में पैड बैंक
'अनपढ़ रहेगा इंडिया, तभी तो...', संजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना
'अनपढ़ रहेगा इंडिया, तभी तो...', संजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना
कांग्रेस का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा
कांग्रेस का CEC के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में ली गईं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी
चित्रकूट में बनेगा बचपन डे केयर सेंटर, योगी सरकार से मंजूरी, पहली किश्त जारी

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget