एक्सप्लोरर

Shivpal Singh Yadav: बीजेपी सरकार पर शिवपाल का निशाना, कहा- गलत फैसलों से भुखमरी के कगार पर देश

Shivpal Singh Yadav: गुरुवार को अपनी परिवर्तन रथ यात्रा लेकर कौशांबी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव समेत कई मुद्दों पर बोले.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की परिवर्तन रथयात्रा का आगमन हुआ. यात्रा पड़ोसी जनपद फतेहपुर की सीमा से कौशांबी में प्रवेश हुई तो कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया. मंझनपुर मुख्यालय के कोडर गांव में जनसभा का आयोजन किया गया. जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, भाजपा ने देश एवं प्रदेश में कोई काम नहीं किया है. 

गलत निर्णय से भुखमरी की कगार पर पहुंचा 

सरकार के गलत निर्णय से देश भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका है. सरकार ने सिर्फ पूंजीपतियों की तरफ ध्यान दिया है. उन्होंने कहा कि, वह सपा से गठबंधन ही नहीं बल्कि विलय करना भी चाहते हैं लेकिन अखिलेश यादव तैयार नहीं हैं. आगे अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में प्रसपा की सरकार बनी तो बीए पास छात्र-छात्राओं को पांच लाख दिया जाएगा. इसके अलावा 300 यूनिट बिजली सभी को मुफ्त दी जाएगी.  

अखिलेश पर बोले शिवपाल 

पत्रकारों ने प्रियंका गांधी के 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट देने के पर उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, अच्छी बात है महिलाओं के बारे में प्रियंका जी ने सोचा है. अपनी पार्टी में महिलाओं की भागीदारी पर उन्होंने कहा कि, जब आरक्षण होगा तब महिलाओं के बारे में सोचा जाएगा. अखिलेश यादव एवं ओमप्रकाश राजभर के मुलाकात पर बोले, अच्छी बात है, आगे भी हो बातें. अखिलेश यादव के बात ना करने पर उन्होंने कहा कि, यह तो अखिलेश यादव ही जानें कि, वह हमसे क्यों बात नहीं करना चाहते. गठबंधन पर उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता समाजवादी पार्टी से गठबंधन है. इसके बाद छोटे-छोटे सेकुलर पार्टियां, समान विचारधारा वाली पार्टी से गठबंधन का प्रयास है. ओवैसी के अलावा बड़ी पार्टी से गठबंधन होगा. इस दौरान उन्होंने चायल से शशिभूषण द्विवेदी एवं सिराथू से खड़क सिंह पटेल को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया. इसके बाद उनकी यात्रा प्रयागराज के लिए रवाना हो गई. 

ये भी पढ़ें,

CM Yogi Adityanath बोले, जाति के नाम पर बंटे तो दंगाई हावी होंगे, विपक्ष के मंसूबों को रोकना है तो एकजुट हो जाओ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget