एक्सप्लोरर

Farmer Protest: नोएडा के किसान आंदोलन को मिला राकेश टिकैत का समर्थन, गिरफ्तारी के विरोध में दिखाएंगे ताकत

Farmer Protest Noida: नोएडा में किसानों की गिरफ्तारी का भारतीय किसान यूनियन ने विरोध किया है. भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की गिरफ्तारी को गलत बताया है. ग्रेटर नोएडा में आज किसान अपनी ताकत दिखाएंगे.

Noida Farmer Protest: नोएडा में किसानों की गिरफ्तारी का भारतीय किसान यूनियन ने विरोध किया है, भारतीय किसान यूनियन ने कहा किसानों की गिरफ्तारी पूरी तरह से गलत है. नोएडा में किसान अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन जिस तरीके से किसानों के साथ प्रशासन ने बर्बरता की उन्हें गिरफ्तार किया वह पूरी तरह से गलत है. किसानों की गिरफ्तारी के विरोध किसान नेता राकेश टिकैत किसानों को अपना समर्थन देने आज ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे.

नोएडा में गिरफ्तार किए गए किसानों को प्रशासन ने ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल में रखा है, यही वजह है कि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकट 4 दिसंबर को यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर पहुंचेंगे. उनके साथ भारी संख्या में किसान भी मौजूद होंगे.

'प्राधिकरण ने आजतक नहीं मानी किसानों की मांग'
एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि नोएडा में किसानों की गिरफ्तारी पूरी तरह से गलत है, क्योंकि किसान अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. राकेश टिकैत ने कहा कि, कल किसानों ने पहली बार अपनी मांगों को लेकर प्रोटेस्ट नहीं किया, इससे पहले भी किसान पिछले कई सालों से किसान अपनी मांगों को लेकर प्राधिकरण के ख़िलाफ़ प्रोटेस्ट करते रहे है लेकिन प्राधिकरण ने आज तक उनकी एक भी माँग नहीं मानी है. 

राकेश टिकैत ने कहा कि नोएडा में किसानों की गिरफ्तारी को लेकर आज मुजफ्फरनगर की सिसौली में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत हुई, जिसमें नोएडा में गिरफ्तार किए गए किसानों को लेकर चर्चा की गई. भारतीय किसान यूनियन ने नोएडा किसानो की गिरफ्तारी को पूरी तरह से गलत बताया है और ऐलान किया कि नोएडा किसानो के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के नेता और कार्यकर्ता कल नोएडा पहुंचेंगे और जिस तरीके से किसानों को गिरफ्तार किया गया है उसका विरोध दर्ज कराएंगे.

हालांकि भारतीय किसान यूनियन के समर्थन में उतरने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है, बड़े किसान नेताओं के घर के बाहर अभी से ही पुलिस तैनात कर दी गई है. साथ ही हर परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कसी है.

ये भी पढे़ं: राकेश टिकैत की अगुवाई में महापंचायत का ऐलान, प्रदर्शनाकारी किसानों की गिरफ्तारी का होगा विरोध

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget