एक्सप्लोरर

रिटायर हुये डीजीपी ओपी सिंह, विदाई समारोह में बोले..'कितना भी बेहतर हो कुछ छूट ही जाता है'

प्रदेश के पुलिस मुखिया डीजीपी ओपी सिंह शुक्रवार को रिटायर हो गये। पुलिस लाइन में उन्हें पारंपरिक विदाई दी गई। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया।

लखनऊ, एबीपी गंगा। सूबे के डीजीपी ओपी सिंह के रिटायरमेंट के मौके पर रिज़र्व पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन हुआ। डीजीपी ओपी सिंह को उसी खास गाड़ी से परेड स्थल से ले जाया गया जिसे सिर्फ प्रदेश के डीजीपी की विदाई के समय ही निकाला जाता है। इस मौके पर डीजीपी ओपी सिंह ने अपने 37 साल के सेवाकाल को लेकर अनुभव साझा किये।

डीजीपी ओपी सिंह ने कहा की विश्व के सबसे बड़े पुलिस बल का नेतृत्व करने का जो अवसर मिला शब्दों में बयान नहीं कर सकता। यूपी पुलिस के लिए बीता वर्ष उपलब्धियों भरा। पुलिस मुख्यालय के नए भवन का उद्घाटन हुआ। लखनऊ और नोएडा में कमिश्नरी सिस्टम लागू हुआ। अब हमें दुनिया को दिखाना है कि पुलिस कमिश्नरी से कैसी सुविधाएं मिल रही और कैसा बदलाव आया। अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन यहां हुआ। 52 जनपदीय पुलिस लाइन्स में सब्सिडि वाली कैंटीन शुरू हुई।

कुंभ, अप्रवासी भारतीय सम्मलेन, लोकसभा चुनाव, इन्वेस्टर समिट जैसे सफल आयोजन हुए तो अयोध्या जैसा बड़ा फैसला भी आया। दुर्दांत अपराधियों के साथ मुठभेड़ में 5 साथी शहीद हुए जबकि 103 अपराधियों को मार गिराया। फर्रुखाबाद में कल रात बड़ा ऑपरेशन सफल हुआ। 21 बच्चों को सकुशल बचाया और अपराधी एनकाउंटर में मारा गया। लेकिन कितना भी बेहतर हो कुछ छूट ही जाता है। जो शेष रहा उसे आपको पूर्ण करना है। 37 साल की सेवा के बाद आज अच्छा भी लग रहा और ख़राब भी। अच्छा इसलिए की दो साल तक कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करते हुए इस प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को प्रभावशाली नेतृत्व के साथ आगे बढ़ाया।

हितेश चन्द्र अवस्थी होंगे कार्यवाहय डीजीपी वहीं, नए डीजीपी के नाम को लेकर अटकलों के बीच एक बार फिर विभाग को कुछ दिनों तक कार्यवाहक डीजीपी से काम चलाना पड़ेगा। डीजी विजिलेंस हितेश चंद्र अवस्थी को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
सपा में शामिल हुए कई नेता, अखिलेश बोले- 'पूरब और पश्चिम हिल गया है'
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
अखिलेश यादव की चुनाव आयोग को सलाह, बताया कैसे रुकेगी वोटर लिस्ट में धांधली?
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
Embed widget