एक्सप्लोरर

शादी डॉट कॉम पर धोखा, हिंदू नाम से शादी करने वाला निकला मोनिश; दहेज व धर्म परिवर्तन के आरोप में गिरफ्तार

Udham Singh Nagar: पुलिस ने आरोपी के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की, जिससे उसका असली नाम और पहचान सामने आई. पूछताछ में स्वीकार किया कि मैंने शादी डॉट कॉम पर मनीष चौधरी के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी डॉट कॉम पर फर्जी हिंदू प्रोफाइल बनाकर एक युवती से शादी करने और बाद में दहेज व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की तहरीर पर नानकमत्ता थाना पुलिस ने मोनिश पुत्र इरशाद अहमद को दिनेशपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया.

आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने मनीष चौधरी के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखे से शादी की थी. एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर पुलिस ने कठोर कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया.

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि नानकमत्ता थाना क्षेत्र की एक युवती का शादी डॉट कॉम पर मनीष चौधरी पुत्र अमित चौधरी नाम के व्यक्ति से संपर्क हुआ. 11 दिसंबर 2024 को प्रेम पैलेस, नानकमत्ता में दोनों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ. पीड़िता के अनुसार, शादी के शुरुआती दिन सामान्य रहे, लेकिन जल्द ही आरोपी और उसके परिवार का व्यवहार बदल गया.

दहेज और धर्म परिवर्तन का दबाव

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति, सास, और दो ननदों ने मिलकर उस पर दहेज के लिए 2 लाख रुपये नकद, एक कार, और सोने के जेवर की मांग की. साथ ही उसे जबरन मांस खाने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया. 21 फरवरी 2025 को मारपीट के बाद उसे घर से निकाल दिया गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर नानकमत्ता थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोनिश पुत्र इरशाद अहमद को दिनेशपुर थाना क्षेत्र के गायत्री विला, जयनगर नंबर 04 से गिरफ्तार किया. पुलिस ने आरोपी के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच की, जिससे उसका असली नाम और पहचान सामने आई. पूछताछ में मोनिश ने स्वीकार किया कि मैंने शादी डॉट कॉम पर मनीष चौधरी के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई और धोखे से शादी की. मुझसे गलती हो गई.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया. अन्य आरोपियों (सास और ननदों) की तलाश जारी है.

शैक्षिक प्रमाण पत्रों से खुला राज

पुलिस जांच में आरोपी के शैक्षिक प्रमाण पत्रों से उसकी असली पहचान उजागर हुई. मोनिश ने हिंदू नाम मनीष चौधरी का इस्तेमाल कर शादी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाई थी, जिसके जरिए उसने हिंदू युवती को धोखा दिया. इस खुलासे ने ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म्स पर प्रोफाइल सत्यापन की जरूरत को फिर से रेखांकित किया है.

एसएसपी का सख्त रुख

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के साथ धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न, और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव जैसे अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. जनपद के सभी थानों को ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने लोगों से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर सावधानी बरतने और प्रोफाइल की जांच करने की अपील की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget