एक्सप्लोरर

Etawah: इटावा में अवैध खनन रोकने गई टीम पर माफिया का हमला, नदी में कूदकर कर्मचारी ने बचाई जान

उत्तर प्रदेश के इटावा में अवैध खनन रोकने गई टीम पर माफिया ने हमला कर दिया. खनन विभाग की टीम के एक सदस्य ने सेंगर नदी में कूदकर जान बचाई और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

UP News: इटावा (Etawah) में अवैध खनन (Illegal Mining) रोकने गई टीम पर खनन माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान एक कर्मचारी ने नदी में कूदकर अपनी जान बचाई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए घायलों का मेडिकल करवाया.  यह थाना इकदिल क्षेत्र के संतोषपुर घाट की घटना है.

जिले में मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर

जिले में मिट्टी का अवैध खनन तेजी से किया जा रहा है जिससे खनन माफिया फल-फूल रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक खनन क्षेत्र में सम्बंधित थाना चौकी की संलिप्तता होने की पूरी सम्भावना होती है. जिस कारण खनन माफिया धड़ल्ले मिट्टी का खनन कर रहे है. खनन विभाग कोशनिवार देर रात करीब 8 बजे सूचना प्राप्त हुई कि इकदिल क्षेत्र के संतोषपुर घाट सेंगर नदी के समीप जेसीबी के द्वारा अवैध खनन हो रहा है. खनन रोकने गए, खनन सहायक और तीन कर्मचारियों को माफियाओं ने घेराबंदी करके रोक लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे. एक कर्मचारी के मुताबिक उसने सेंगर नदी में कूदकर अपनी जान बचाई. इकदिल थाने में खनन सहायक की तरफ से तहरीर दी गई. इसके बाद घायलों का मेडिकल कराया गया.

नदी में कूदकर कर्मचारी ने बचाई जान

खनन सहायक विनोद राज कमल ने बताया कि खनन अधिकारी प्रदीप कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ लोग इकदिल स्थित संतोषपुर घाट में सेंगर नदी के करीब जेसीबी की मदद से अवैध खनन कर रहे है. जिसपर वह तुरंत अपने चालक अंकुर, कर्मचारी देव कुमार और गार्ड श्रीकृष्ण को लेकर कार से रवाना हो गए. संतोषपुर घाट के पास जैसे ही पहुंचे तो वहां कार और बाइकों से करीब 15 से 20 जमा हो गए और हमारी टीम को रोक लिया. जब तक हम लोग कुछ समझ पाते इससे पहले मारपीट शुरू कर दी. कर्मचारी देव कुमार खनन माफियाओं के भय के कारण सेंगर नदी में कूद गया और तैरकर फ्रेंडस कॉलोनी थाने की मंडी चौकी पहुंचा. वहां सूचना के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इधर, करीब आधे घंटे तक खनन माफियाओं और उनके गुर्गों ने उन लोगों को रोके रखा. किसी तरह वह लोग वापस आए और खनन अधिकारी को घटना की जानकारी दी.

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग: आपदा के 4 दिन बाद भी नहीं मिली तिरपाल, खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर गांव वाले

गम्भीर धाराओं में मुकदमा करवाया दर्ज

 इकदिल थाने में 15- 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई. इसके बाद पुलिस ने उन लोगों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया. इकदिल थाना पुलिस ने गम्भीर धाराओं में 147, 149, 353, 323, 504, 506, 307, 427 में मुकदमा दर्ज किया है. प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि खनन सहायक की ओर से तहरीर मिली है. मामले की जांच की जा रही है.  जो भी लोग मारपीट में शामिल हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें -

Hardoi Tractor Accident: यूपी में ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिरी, 15 लोग लापता, सीएम योगी ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
'बटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं', यूपी चुनाव से पहले CM योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
CM धामी ने कि UPCL-पिटकुल की समीक्षा बैठक, वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के निर्देश
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', UP के मंत्रियों का अखिलेश पर हमला
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'जीते तो जनसमर्थन, हारे तो चुनाव आयोग दोषी', MLC चुनाव पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget