एक्सप्लोरर

UP Electricity Crisis: बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते अस्पताल की बत्ती गुल, मरीजों को हुई परेशानी

Etawah News: मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा हमेपूर्व से अवगत कराया गया था जिसमें कहा गया कि 17-18 मार्च को हड़ताल होने की वजह से दिक्कत हो सकती है. इसलिए हम लोगों ने जनरेटर और डीजल का इंतजाम कर रखा है.

UP Electricity Workers Strike: इटावा बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते जिला अस्पताल की बत्ती गुल हो गई है. अस्पताल की बिजली गायब होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं, इसके साथ ही सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड मशीन भी बंद हो गईं. वहीं लाइट जाने से वार्डो में अंधेरा छा गया. दूरदराज इलाके से इलाज, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंच रहे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले को लेकर सीएमएस राम बिहारी ने कहा कि हड़ताल को देखते हुए पहले ही जेनरेटर के लिए डीजल का इंतजाम कर लिया गया है.

जिला अस्पताल के सीटी स्कैन रूम के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिया गया जिसमें लिखा है कि लाइट न होने के कारण सिटी स्कैन नहीं हो सकेगा. वहीं जिला अस्पताल की अलग-अलग सेवाएं भी बंद हो गईं, हालांकि जिला अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर डीजल और जनरेटर का इंतजाम किया गया है. लेकिन केवल मरीजों तक तो सुविधाएं लाइट से दी जा सकती है इसके तत्पश्चात अधिक समय तक वार्डों में अंधेरा भी हो गया है. रात में लाइट जाने पर तो जनरेटर की सुविधा मिली लेकिन दिन में अंधेरा छाया रहा. मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर हम लोगों ने जनरेटर का इंतजाम कर रखा है किंतु फिर भी इस तरह की परेशानी से निपटने के लिए छोटी मोटी तो समस्याएं होती ही हैंय

वहीं अधीक्षण अभियंता ने कहा कि शहर की बिजली व्यवस्था को चालू कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है. ऐसे हड़ताली कर्मचारियों को चिन्हित किया जा रहा है जो अन्य कर्मचारियों को भड़काने का काम कर रहे हैं. इटावा में बिजली कर्मियों की हड़ताल शुरू हुई तो उसके बाद जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के दावे तो किए लेकिन संविदा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित होने लगी. इटावा में लगभग 300 विद्युत कर्मचारी संविदा सहित सभी लोग हड़ताल पर बैठे हुए हैं. लगातार अपनी मांगे मनवाने को लेकर जिस तरह से प्रयास कर रहे हैं तो उसके बाद कुछ समय तक तो विद्युत आपूर्ति चलती रही लेकिन संविदा कर्मियों के भी हड़ताल पर जाने से विद्युत व्यवस्था लड़खड़ाने लगी.

तेज हवा और बूंदाबांदी से चरमराई विद्युत व्यवस्था 

इसके साथ ही कल शाम को तेज हवा और बूंदाबांदी से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई रात में ही कई क्षेत्रों की विद्युत गायब हो गई जिसकी वजह से सुबह पानी की किल्लत शुरू हुई मोहल्ले वासी तो परेशान हुए ही साथ ही साथ जिला अस्पताल में भी विद्युत आपूर्ति का संकट गहराने लगा. अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग ने बताया की समस्याएं शहर में बढ़ गई है जब से संविदा कर्मी हड़ताल पर गए हैं. लेकिन जिला अस्पताल की लाइट नहीं पहुंच रही है तो उसके लिए प्राथमिकता के आधार पर लाइट को सुचारू किया जा रहा है और जो संविदा कर्मी भड़काने में लगे हुए हैं उन को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी.

ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर चल रही है सप्लाई 

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि हम लोगों को पूर्व से अवगत कराया गया था जिसमें कहा गया कि 17 और 18 मार्च को हड़ताल होने की वजह से दिक्कत हो सकती है. इसलिए हम लोगों ने जनरेटर और डीजल का इंतजाम कर रखा है रात में लाइट जाने पर जनरेटर चलाया गया था. हालांकि दिन में लाइट ना होने की वजह से थोड़ी सी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है लेकिन हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं कि जिला अस्पताल की बिजली निरंतर चलती रहे. अधीक्षण अभियंता का कहना है हड़ताल होने से शहर में दिक्कत अधिक है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई निरंतर चल रही है. कल से संविदा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से कठिनाई बढ़ गई है लेकिन हम लोग भड़काने वाले संविदा कर्मियों को चिन्हित कर रहे हैं. जिन पर कार्रवाई की जाएगी जिला अस्पताल में आपूर्ति बंद है उसकी चेकिंग कराई जा रही है प्राथमिकता के आधार पर अस्पताल में बिजली चालू करवाई जाएगी.

Lakhimpur Kheri: स्वच्छ भारत मिशन की उड़ीं धज्जियां, कहीं शौचालय में मिली दुकान तो कहीं भरा मिला भूसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget