एक्सप्लोरर

एटा में दर्दनाक हादसा: नहर में बेकाबू होकर गिरी कार, डूबने से परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत

Etah Car Accident: पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया. रेस्क्यू टीम ने कार समेत लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला. मृतकों की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

UP Accident: एटा में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया. नहर में डूबने से ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के थे. हादसे की सूचना पर प्रशासन ने रेस्क्यू के बाद शवों को निकाला. शवों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई. बताया जा रहा है कि गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम अडौरा निवासी विनीता की तबियत खराब थी. परिजन कार से बीमार विनीता का इलाज कराने एटा जा रहे थे. काली नदी का पुल पार करने के बाद तीव्र मोड़ पर कार बेकाबू होकर बेबर बैरज नहर में गिर गई. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. राहगीर हादसे का शिकार हुए लोगों को इधर-उधर खोजते रहे.

डिवाइडर से टकराकर नहर में गिरी कार

अंधेरा होने की वजह से लोगों का पता नहीं चल रहा था. सुबह को कार नहर में गिरी दिखाई दी. पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया. रेस्क्यू टीम ने कार समेत लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला. मृतकों की पहचान विनीता, नीरज, तेजेन्द्र, संतोष और ड्राइवर शुभम के रूप में हुई है. मृतक ड्राइवर शुभम गंज डुण्डवारा का रहने वाला था. अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि दर्दनाक हादसे में ड्राइवर सहित पांच लोगों की मौत हो गयी है.

ड्राइवर समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस सुबह सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच गयी थी. कार और शव को क्रेन के जरिए नहर से निकाला गया है. दर्दनाक हादसे की खबर से मृतकों के परिवार में मातम है. सतीश का कहना है कि रात 11 बजे नीरज की पत्नी विनीता को दिखाने के लिये एटा जिला हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था.

12 बजे परिजनों की कार डिवाइडर से टकराकर नहर में गिर गयी. कार सवार परिजनों के नहर में डूबने की वजह से रात भर फोन नहीं लगा. राहगीरों की मदद से लापता परिजनों को तलाश करने का प्रयास किया गया. सुबह स्विफ्ट डिजायर कार के नहर में गिरने का पता चला. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन से कार और मृतकों का शव निकाला. 

UP Politics: NDA में शामिल होने के बाद एक्शन मोड में ओम प्रकाश राजभर, 'मिशन 80' को लेकर बनाई खास रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
नौकरी का झांसा, फिर बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप; SP से लगाई गुहार
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
'ऐसे लोगों पर मुकदमा...' शस्त्र लाइसेंस मामले पर बोले अफजाल अंसारी
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
स्वतंत्रता दिवस पर CM योगी-अखिलेश ने दी बधाई, अमर बलिदानियों को किया याद
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर गड्ढे, HC ने NHAI और सरकार से मांगा जवाब

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget