एक्सप्लोरर

Etah Building Collapse: एटा में बारिश का कहर, मकान गिरने से दो महिलाओं की मौत, DM ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Etah Building Collapse: एटा के जलेसर कस्बे के मोहल्ला ठगेलाल में शनिवार को बारिश के चलते एक पुराने मकान की छत गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं.

Etah Building Collapse: यूपी (UP) के एटा (Etah) जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश (Rain) से जहां एक तरफ फसलों को नुकसान पहुंचा है, वहीं पुराने मकानों के गिरने का सिलसिला भी जारी है. बारिश के चलते अलग-अलग मकान गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए हैं. पहली घटना जलेसर तहसील क्षेत्र में जलेसर कस्बे के मोहल्ला ठगेलाल में हुई. यहां शनिवार को बारिश के चलते एक पुराने मकान की छत गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. छत गिरने से उसके मलवे में दबकर सोमोती देवी नाम की बुजुर्ग महिला की मौत हुई है.

घटना के समय सोमोती देवी बरामदे में बैठी चाय पी रही थी. उसी समय बारिश के कारण अचानक से छत गिर गई, जबकि उनके साथ चारपाई पर बैठे दो साल के नाती गोलू और तीन साल की नातिन भी मलबे में दब गई थी. उन दोनों को सुरक्षित निकाल लिया गया. सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है. बारिश के कारण मकान गिरने की दूसरी घटना एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ गड्ढा में हुई. दो दिन से लगातार हो रही बारिश से पुराना पक्का मकान भरभरा कर गिर पड़ा. थाना अवागढ़ क्षेत्र के भूड़ गड्ढा गांव मे पुराना पक्का मकान भरभरा कर गिरने से उसमें दबकर 65 साल की बिट्टो देवी नाम की महिला की मौत हो गई. बारिश के करण नमी के चलते यह मकान गिर गया. मकान में उस समय बिट्टो देवी लेटी हुई थी, जो मलवे में दब गई.

ये भी पढ़ें- Firozabad News: फिरोजाबाद में दो साल बाद प्रेमी के घर से मिला लड़की का कंकाल, पूछताछ में आरोपी बोला- 'घर में दफना दिया था'

मृतका के परिजनों को मिलेंगे 4 लाख रुपये

मकान गिरते ही धमाका की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने मलवे में दबी बिट्टो देवी को निकाल कर अवागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर जलेसर के नायब तहसीलदार वंशिका सिंह ने पहुंच कर निरीक्षण किया. जलेसर के उप जिला अधिकारी राम नयन ने बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में दैवीय आपदा के तहत मृतका के परिजनों को 4 लाख की त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी. इससे पहले एटा के जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को सभी बोर्डों की कक्षा 8 तक की छुट्टी कर दी थी. इसके अतिरिक्त जन सामान्य को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. अत्यधिक बारिश से हुई हानि, घटना और सहायता के लिए कंट्रोल रूम नंबर पर कोई भी व्यक्ति अपनी सूचना दर्ज करवा सकता है.

आपदा राहत सहायता के लिए इस नंबर पर कर सकते हैं कॉल

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल की तरफ से कहा गया है कि जिले में अत्यधिक वर्षा और अतिवृष्टि से हुई जनहानि, पशु हानि, संपत्ति हानि या अन्य कोई घटना के संबंध सूचना देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।, जिसका नंबर 05742-234320, 234327 और मोबाइल नंबर 8126621530 है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि वर्तमान में अत्यधिक बरसात के कारण किसी भी प्रकार की आपदा राहत सहायता के लिए निर्धारित नम्बरों पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं. जिला प्रशासन की तरफ से जनपदवासियों की शासन की मंशानुसार हरसंभव मदद की जाएगी.

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा के दलित कार्ड पर मायावती का संदेश, सत्ता को बताया मास्टर चाबी, अगले चुनाव पर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget