एक्सप्लोरर

Etah News: एटा में आजादी के अमृत महोत्सव पर एसपी की विशेष पहल, युवाओं में ऐसे जगा रहे देशप्रेम की भावना

Etah Latest News: एटा जनपद में शहीदों को सम्मान देने की श्रृंखला शुरू की गयी है, यहां युवाओं को शहीद हुए वीरों की गाथायें भी सुनाई जा रही हैं.

Azadi Ka Amrit Mahotsav: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में शहीदों को सम्मान देने की श्रृंखला शुरू की गयी है, जिसके तहत कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस बैंड द्वारा उनके स्मारकों पर देश भक्ति के गीतों की धुन बजायी जा रही है. यही नहीं युवाओं को आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीरों की गाथायें भी सुनाई जा रही हैं जिससे वे आजादी के मायने समझ सकें और उनके अंदर देश भक्ति का संचार हो सके.

एटा जनपद में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा उदय शंकर सिंह की शहीदों को सम्मान देने की एक नायब पहल चल रही है जिसके तहत देश की आजादी की लड़ाई में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के स्मारकों पर कार्यक्रम आयोजित कर बैंड बाजों से देश भक्ति की धुनें बजाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किये जा रहे हैं. यही नहीं इस अवसर पर युवा पीढ़ी को देश भक्ति के मायने समझाते हुए शहीदों के जीवन से परिचित कराया जा रहा है.

 मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव

इस अवसर पर एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. उसी के क्रम में जनपद में जो सार्वजनिक स्थल हैं ऐतिहासिक स्मारक हैं वहां पर देशभक्ति से ओत प्रोत गानों की धुन बजाई जा रही है. पुलिस के द्वारा समय समय पर इस तरह के आयोजन कराये जा रहे हैं. भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन अन्य स्मारकों पर भी कराये जायेंगे.

इसी क्रम में आज एटा के शहीद पार्क मे शहीद भगत सिंह के स्मारक स्थल पर एटा पुलिस के बैंड ने शहीद भगत सिंह के सम्मान में देश भक्ति की धुनें बजायीं और उनके स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इस अवसर पर एटा के एसएसपी उदय शंकर सिंह ने वहां उपस्थित युवा पीढ़ी को देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले वीर शहीदों के जीवन से परिचित कराया.

इससे पूर्व इस शहीद स्मारक की पुलिस कर्मियों से साफ सफाई की और शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को भी साफ किया. इस अवसर पर एटा शहर के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति, बच्चे, युवा और व्यापारी सीओ सिटी कालू सिंह, आर आई हरपाल सिंह, टीएसआई बचान सिंह के अतिरिक्त एटा कोतवाली नगर के पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:

विधानसभा में CM योगी बोले- 'राहुल गांधी और अखिलेश यादव में ज्यादा अंतर नहीं', बताई ये वजह

Champawat ByPoll: चंपावत उपचुनाव में शाम पांच बजे तक हुआ 64 फीसदी मतदान, जानें कब आएंगे चुनाव के नतीजे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget