एक्सप्लोरर

UP News: एटा में 5 साल की बच्ची की अगवा कर हत्या, घर से सामान लेने निकली थी बच्ची, इलाके में सनसनी

बताया जाता है कि बच्ची घर से 10 का नोट लेकर रात लगभग 7.30 बजे दुकान से कुछ खाने की चीज लेने गयी और वहीं से लापता हो गई. बाद में उसकी लाश रामप्यारी नर्सिंग होम के पीछे खाली प्लाट में मिली.

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में अवागढ़ थाना क्षेत्र व कस्बा में आज रात एक 5 साल की बच्ची की अगवा कर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. एटा के एसएसपी और एएसपी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया है. मृत बच्ची का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है उसके बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी.

दरअसल अवागढ़ कस्बे में गारमेंट्स व्यवसाई प्रवीण गुप्ता की 5 वर्षीय पुत्री जिज्ञानषी का शव रात 9.30 बजे के लगभग संदिग्ध अवस्था में रामप्यारी नर्सिंग होम के पीछे एक्सपेलर के पास खाली प्लाट में मिलने से पूरे कस्बे में सनसनी फैल गयी. मासूम बच्ची की अचानक लाश मिलने की सूचना पर कस्बे के सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गयी.

घर से सामान लेने बाहर निकली थी बच्ची

सूचना मिलते ही एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. घटना की सूचना पर व्यवसाई के आवास पर कस्बे के व्यवसायियों की भारी भीड़ मौजूद हो गयी. लड़की के पिता प्रवीण ने बताया कि एक घंटे पहले उसकी बेटी गायब हो गयी थी, बाद में ढूंढने पर लोगों ने बताया कि बाईपास के पास एक लड़की की लाश पड़ी है. देखने पर पता चला कि ये उनकी ही बेटी है.

बताया जाता है कि ये 5 साल की लड़की शाम लगभग 6.30 बजे अपनी दुकान में अपने दो भाइयों के साथ रोज की तरह गयी थी. वहां से रुपये लेकर कुछ खाने की चीज लेकर वो घर चली गयी, जबकि उसके दोनो भाई दुकान में ही रह गए. घर जाकर लड़की ने लायी गयी चीज खा ली और फिर घर से 10 का नोट लेकर रात लगभग 7.30 बजे दुकान से कुछ खाने की चीज लेने गयी, पर इस बार वो दुकान में समान लेने नहीं पहुंची. वो गायब हो गयी. इसके बाद जब लड़की देर तक नहीं पहुंची तो घर वालों ने ढूंढना शुरू किया. इस बीच रात लगभग 9.30 बजे लड़की की लाश राम प्यारी हॉस्पिटल के पास एक्सपेलर के पास खाली पड़े एक प्लाट में मिली.

दुष्कर्म की घटना से इनकार नहीं- अपर पुलिस अधीक्षक

अलीगढ़ मंडल के डीआईजी दीपक कुमार ने जानकारी दी कि एसएसपी एटा ने उनको बताया कि इस मामले में रेप की कोई घटना नहीं लगती लेकिन पोस्ट मार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. एटा के अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि रात 7.30 बजे के लगभग घर से गायब हो गयी और फिर ढूंढने के बाद रात 9.30 बजे के लगभग उसकी लाश मिली है. मृत लड़की के चेहरे पर थोड़ी बहुत इंजरी है. उन्होंने कहा कि वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगी. दुष्कर्म की घटना से भी इनकार नही किया जा सकता. उन्होंने बताया कि इसमे कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है. इस मामले में फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर घटना के सबूत एकत्रित किये हैं.

यह भी पढ़ें-

Swami Prasad Maurya Property: जानिए- कितनी है सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की कुल संपत्ति? हलफनामा में दी जानकारी

UP Election 2022: प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल रैली में बोले- 'हिस्ट्रीशीटर्स' को बाहर रखने और 'नई हिस्ट्री' बनाने के लिए है यह UP चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बुर्का पहन कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, बोलीं- किसी के बाप...'
बुर्का पहन कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, बोलीं- किसी के बाप...'
'कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं', CM योगी ने दी सख्त चेतावनी
'कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं', CM योगी ने दी सख्त चेतावनी

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget