एक्सप्लोरर

अयोध्या: सपा के शासनकाल में बना प्रवेश द्वार गिराया जाएगा, भाजपा का आरोप-मानकों के विपरीत था निर्माण

अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के बाद राम नगरी को सजाया संवारा जा रहा है. इस क्रम में अयोध्या में समाजवादी पार्टी के शासन काल में बनाया गया प्रवेश द्वार गिराया जा रहा है. शहर के मेयर का कहना है कि यह मानकों के अनुरूप नहीं था.

अयोध्या. समाजवादी पार्टी सरकार द्वारा अयोध्या के नया घाट क्षेत्र स्थित प्रवेश मार्ग पर श्री राम प्रवेश द्वार बनाने की योजना को पलीता लग चुका है. इस निर्माणाधीन द्वार को तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन लगाये जाने के साथ ही इस पर खर्च 50 लाख रुपए भी बर्बाद हो गए. दो करोड़ की लागत से बनने वाले अयोध्या प्रवेश द्वार पर 50 लाख रुपए समाजवादी पार्टी सरकार में ही खर्च हो गए थे. सपा सरकार जाने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के साथ ही इस प्रवेश द्वार को लेकर कई शिकायतें हुई जिसमें मानक के विपरीत संकरा प्रवेश द्वार बनाने और इससे भीड़ के समय दुर्घटना होने की संभावना जताई गई.

मानके के विपरीत था प्रवेश द्वार

हाल में हुई बरसात के दौरान इस प्रवेश द्वार का कुछ हिस्सा टूट कर लटक गया था, जिसको नगर निगम द्वारा बीती रात ही तोड़कर हटा दिया गया. अयोध्या के मेयर कहते हैं कि इस प्रवेश द्वार को लेकर कई तरह की शिकायतें थीं. मानक के विपरीत भी समाजवादी सरकार ने इस प्रवेश द्वार को बनाया था, जिसमें सड़क चौड़ी और द्वार छोटा था, इसलिए इस प्रवेश द्वार को पूरी तरह गिराया जा रहा है. ऐसा प्रवेश द्वार होना चाहिए जो राम मंदिर और अयोध्या के अनुरूप हो लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि इस पर खर्च पैसे का क्या और अगर मानक के विपरीत बना था तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है, क्या इसका भी निर्धारण होगा.

अयोध्या के मेयर ने बताया कि पांच तारीख को देश के गौरव माननीय प्रधानमंत्री जी ने श्री राम मंदिर के भव्य निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था. अयोध्या में वैसे भी 4 पारंपरिक मेले होते हैं, जिसमें बहुत भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. एक बार उस भीड़ के दबाव में उस गेट के नाते श्रद्धालु की मौत भी हो चुकी है. इस कारण से भारतीय जनता पार्टी की योगी जी की सरकार आई तो मानक के विपरीत भी था, इतनी चौड़ी सड़क पर गेट संकरा बना था. इस नाते से जिला प्रशासन ने कई बार रिपोर्ट भेजा था. उसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने उसे गिराने का निर्णय किया है.

ये भी पढ़ें.

कानून-व्यवस्था पर बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं, उत्तर प्रदेश में नहीं थम रहे अपराध

वाराणसी: नहीं रहे डोम राजा जगदीश चौधरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
विजयादशमी शोभायात्रा में सायरन सुनते ही ठहरे CM योगी, एंबुलेंस के लिए खाली कराई सड़क
विजयादशमी शोभायात्रा में सायरन सुनते ही ठहरे CM योगी, एंबुलेंस के लिए खाली कराई सड़क
हरिद्वार में हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, गंगनहर बंद
हरिद्वार में हर की पौड़ी पर नहीं दिखेगी गंगा की धारा, गंगनहर बंद
उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget